NEET UG और NEET PG में अंतर – हर मेडिकल स्टूडेंट के लिए जरूरी जानकारी

NEET भारत में मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। लेकिन बहुत से विद्यार्थी NEET UG और NEET PG का अंतर नहीं जानते हैं। यही कारण है कि आज के लेख में हम सरल शब्दों में यह समझेंगे कि ये दोनों परीक्षाएं कैसे अलग हैं, इनके लिए योग्यता क्या है, और कौन से विद्यार्थियों को किस परीक्षा में शामिल होना चाहिए।

आज एक समय में NEET की परीक्षा मेडिकल क्षेत्र में काफी हार्ड परीक्षा मानी जाती है NEET UG में भाग लेने के लिये आपके पास 12th की (PCB) से पास मार्कशीट होना बहुत जरूरी है। और वहीं NEET PG के लिए आपके पास MBBS की डिग्री होनी चाहिए। नीचे दिए गए तालिका में आप इन दोनों के बीच अंतर को आसानी से समझ पाएंगे।

CTET Paper I Syllabus 2026: सीटीईटी पेपर 1 का सेक्शन-वाइज सिलेबस जारी, यहां देखें पूरी PDF और टॉपिक्स

NEET UG और NEET PG में अंतर
NEET UG और NEET PG में अंतर

NEET UG और NEET PG – संक्षिप्त परिचय

विशेषताNEET UGNEET PG
पूरा नामNational Eligibility cum Entrance Test – UndergraduateNational Eligibility cum Entrance Test – Postgraduate
उद्देश्यMBBS, BDS जैसे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेशMD, MS, PG Diploma जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश
परीक्षा पात्रता10+2 (PCB) पास होना अनिवार्यMBBS डिग्री धारक और इंटर्नशिप पूर्ण होना अनिवार्य
परीक्षा स्तरअंडरग्रेजुएट स्तरपोस्टग्रेजुएट स्तर
परीक्षा अवधिलगभग 3 घंटेलगभग 3 घंटे
प्रश्नों की संख्या200-210 प्रश्न (MCQ)200 प्रश्न (MCQ)
माध्यमहिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाएँहिंदी, अंग्रेजी

NEET UG की मुख्य बातें

  • उद्देश्य: भारत में MBBS और BDS कोर्स में प्रवेश।
  • पात्रता: 10+2 पास, न्यूनतम 50% अंक (SC/ST/OBC को छूट)।
  • आयु सीमा: न्यूनतम 17 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)।
  • परीक्षा पैटर्न: Physics, Chemistry, Biology आधारित MCQs।

NEET PG की मुख्य बातें

  • उद्देश्य: MD, MS, PG Diploma जैसे पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश।
  • पात्रता: MBBS डिग्री धारक और 1 साल की इंटर्नशिप पूरी।
  • आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष (अधिकतम आयु सीमा नहीं)।
  • परीक्षा पैटर्न: MBBS सिलेबस आधारित MCQs, अधिक कठिन और व्यावहारिक प्रश्न।

मुख्य अंतर – संक्षेप में

  1. स्तर: NEET UG अंडरग्रेजुएट स्तर की परीक्षा है, NEET PG पोस्टग्रेजुएट स्तर की।
  2. कोर्स: NEET UG से MBBS/BDS में प्रवेश, NEET PG से MD/MS/PG Diploma।
  3. योग्यता: UG के लिए 10+2 पास, PG के लिए MBBS डिग्री और इंटर्नशिप पूरी।
  4. परीक्षा कठिनाई: NEET PG अधिक कठिन और मेडिकल ज्ञान पर आधारित।
  5. उम्र सीमा: UG में अधिक उम्र सीमा लागू, PG में अधिकतम सीमा नहीं।
NEET UG और NEET PG में अंतर
NEET UG और NEET PG में अंतर

निष्कर्ष

हर मेडिकल छात्र के लिए NEET UG और NEET PG के बीच का अंतर जानना बेहद जरूरी है। इससे उन्हें सही समय पर सही कोर्स और सही परीक्षा के लिए तैयारी करने में मदद मिलती है। सही जानकारी और योजना के साथ ही छात्र मेडिकल क्षेत्र में अपने करियर को सफल बना सकते हैं। अगर आपको इससे सम्बंधित और भी कुछ पूछना है या कोई जानकारी चाहिए तो कमेन्ट में बताएं। इससे सम्बंधित आने वाली जानकारियों के लिए इस वेबसाईट के notification को allow कर लें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

FAQs

Q1. क्या NEET UG और NEET PG दोनों का परीक्षा पैटर्न एक जैसा है?

नहीं, NEET UG में 10+2 स्तर के प्रश्न होते हैं जबकि NEET PG में MBBS स्तर के कठिन प्रश्न होते हैं।

Q2. क्या NEET PG के लिए NEET UG पास होना जरूरी है?

हां, NEET PG के लिए MBBS डिग्री होना अनिवार्य है।

Q3. क्या NEET UG पास करने के बाद तुरंत NEET PG दिया जा सकता है?

नहीं, NEET PG देने के लिए MBBS पूरा होना और इंटर्नशिप करनी अनिवार्य है।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment