DSSSB MTS Recruitment 2026: 714 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 714 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप दिल्ली सरकार के किसी विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ा मौका है। जल्द नीचे दिए हुए आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करते हुए इसमे आवेदन कर दें।

इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, और चयन प्रक्रिया भी काफी सरल है। नीचे पूरी जानकारी आसान भाषा में समझाई गई है। अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

DSSSB MTS Recruitment 2026 क्या है?

DSSSB हर साल अलग-अलग विभागों में MTS की भर्ती करता है।
MTS का मतलब है Multi Tasking Staff, जिसमें ऑफिस के छोटे-मोटे काम, रिकॉर्ड संभालना, फाइल मूवमेंट, साफ-सफाई, डाक वितरण जैसे कार्य शामिल होते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस बार DSSSB ने कुल 714 पदों पर भर्तियाँ निकाली हैं, जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए जल्द ही आवेदन शुरू के जाएंगे। आधिकारिक वेबसाईट पर नजर बनाए रखे।

Bihar AEDO Recruitment 2025: आज है रजिस्ट्रेशन का आख़िरी दिन

DSSSB MTS Recruitment 2026
DSSSB MTS Recruitment 2026

DSSSB MTS Recruitment 2026 Highlights

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डDSSSB, दिल्ली
पद का नाममल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)
कुल पद714
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू17 December, 2025
अंतिम तिथिजल्द अपडेट होगा
योग्यता10वीं पास
आधिकारिक वेबसाइटdsssb.delhi.gov.in

DSSSB MTS Recruitment 2026: पदों का विवरण

DSSSB के अंतर्गत आने वाले कई विभागों में MTS की भर्तियाँ निकली हैं।
हर विभाग के लिए सीटें अलग-अलग तय की गई हैं।

उम्मीदवार विभाग सूची और पोस्ट-वाइज संख्या आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

आवेदन करने की योग्यता (Eligibility Criteria)

DSSSB MTS के लिए आवश्यक योग्यता बहुत साधारण है।

1. शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है।
  • किसी अतिरिक्त डिग्री/डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं है।

2. आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष
  • SC, ST, OBC और EWS को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • General / OBC / EWS: ₹100
  • SC / ST / PwD / Female: कोई शुल्क नहीं

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI से किया जा सकता है।

DSSSB MTS चयन प्रक्रिया 2026

DSSSB MTS की चयन प्रक्रिया काफी सरल है। इसमें मुख्य रूप से एक ही परीक्षा शामिल होती है।

1. लिखित परीक्षा (Tier-1 Exam)

यह एक 100 अंकों की परीक्षा होती है जिसमें निम्न विषय पूछे जाते हैं:

  • जनरल अवेयरनेस
  • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी
  • इंग्लिश लैंग्वेज
  • हिंदी भाषा

2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट चेक किए जाते हैं।

3. फाइनल मेरिट लिस्ट

अंतिम चयन परीक्षा के अंकों के आधार पर होता है।

DSSSB MTS Salary 2026

MTS पोस्ट की सैलरी लेवल-1 पे मैट्रिक्स के अनुसार मिलती है।

  • बेसिक पे: ₹18,000 – ₹22,000
  • कुल इनहैंड सैलरी: ₹28,000 – ₹32,000 (भत्तों सहित)
DSSSB MTS Recruitment 2026
DSSSB MTS Recruitment 2026

DSSSB MTS 2026: आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करने के लिए आपको निम्न दस्तावेज़ चाहिए होंगे:

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • पहचान प्रमाण

DSSSB MTS Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

DSSSB MTS के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: dsssb.delhi.gov.in
  • होमपेज पर Recruitment / Online Apply पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी ईमेल-आईडी व मोबाइल नंबर को वेरिफाई करें।
  • MTS 2026 आवेदन फॉर्म खोलें और सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आवेदन की प्रिंट कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

FAQs

1. DSSSB MTS 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 714 पद जारी किए गए हैं। अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आपको इसमे जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए।

2. DSSSB MTS के लिए योग्यता क्या चाहिए?

उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। मिनिमम 10th पास विधार्थी ही इसमे आवेदन कर सकते हैं।

3. आवेदन शुल्क कितना है?

General/OBC/EWS के लिए ₹100 और SC/ST/PwD/Female के लिए कोई शुल्क नहीं।

4. MTS की सैलरी कितनी होती है?

DSSSB MTS में इनहैंड सैलरी लगभग ₹28,000 – ₹32,000 होती है।

इसे भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना: दो महीने की किश्त एक साथ, खाते में आएंगे ₹3000

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment