150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत 150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना का लोगों से अच्छा समर्थन मिल रहा है। अब तक करीब 2.50 लाख उपभोक्ताओं ने इस योजना के लिए पंजीयन करा लिया है, जिससे साफ है कि आम जनता को इस योजना से बड़ी राहत मिलने वाली है।जिससे आम लोगों को अपनी रोज मर्रा की जरूरतों मे बहुत फायदा मिलेगा।

इसे भी पढे ! School Winter Holidays News: शिक्षकों के लिए अहम अपडेट

बजट घोषणा में किया गया ऐलान

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बुधवार को कहा कि बजट घोषणा में उन उपभोक्ताओं के लिए 150 यूनिट निशुल्क बिजली देने का ऐलान किया गया था। जो मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में पंजीकृत हैं और जिन्हें 100 यूनिट निशुल्क बिजली का फायदा मिल रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाने के लिए 17 हजार रुपए राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार की पीएम सूर्यघर योजना से उन्हें 33 हजार रुपए की सहायता मिलती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना
150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना

योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है:

  • गरीब और मध्यम वर्ग को बिजली बिल से राहत
  • घरेलू खर्च कम करना
  • समय पर बिजली बिल भुगतान को बढ़ावा देना

अब मिलने लगी है लोगों को राहत

उन्होंने कहा कि कई लोगों के मन में सवाल थे कि पोर्टल तो चालू कर दिया, लेकिन राहत कब मिलेगी। उन्होंने कहा कि बाकि उपभोक्ता भी अपने घर की छतों पर रूफटॉप सोलर लगवाते हैं, तो उन्हें भी 17 हजार रुपए राजस्थान सरकार के माध्यम से और 33 हजार रुपए केंद्र सरकार की पीएम सूर्यघर योजना के माध्यम से मिलेंगे। इसके जरिए उन्हें हर महीने 150 यूनिट निशुल्क बिजली का फायदा मिल पाएगा।

छत पर लगवाना होगा रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट

उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर 2.50 लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है। जो भी उपभोक्ता अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट लगाएंगे। उन्हें राहत भी मिलेगी और यह राजस्थान में एक नवाचार है, ताकि आने वाले समय में राजस्थान सौर ऊर्जा के उत्पादन में अग्रणी रहे। राजस्थान अभी भी रिन्यूएबल एनर्जी के उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। जब हर घर में सोलर प्लांट लगेगा तो राजस्थान इस दिशा में और नई ऊंचाइयां छुएगा और प्रगति करेगा।

150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना
150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 योग्यता, आयु सीमा और नियम

150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना – FAQs

Q1. 150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना क्या है?

यह एक सरकारी योजना है, जिसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को हर महीने 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाती है।

Q2. इस योजना के लिए अब तक कितने लोगों ने पंजीयन कराया है?

अब तक करीब 2.50 लाख उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है।

Q3. पहली किस्त कितने उपभोक्ताओं को मिली है?

योजना की पहली किस्त 159 पात्र उपभोक्ताओं को दी जा चुकी है।

Q4. योजना का लाभ कैसे दिया जाएगा?

लाभ राशि या सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाएगी या बिजली बिल में समायोजित होगी।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment