Bihar Board Model Paper 2026: बिहार बोर्ड 10th-12th मॉडल पेपर जारी, सभी विषयों के PDF यहां से डाउनलोड करें

बिहार बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10th और 12th के विद्यार्थियों के लिए Bihar Board Model Paper 2026 निकाल दिया गया हैं। इस खबर का इंतज़ार लाखों छात्रों को था, क्योंकि मॉडल पेपर परीक्षा की तैयारी में सबसे ज़्यादा मददगार साबित होते हैं। छात्र अब परेशान ना हो इसे वह अफिशल वेबसाईट पे जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और तैयारी स्टार्ट कर दें।

इसे भी पढे ! NEET UG, CUET UG 2026 : NTA ने शिक्षा मंत्रालय को भेजा नया शेड्यूल, जानें कब होंगे एग्जाम

मॉडल पेपर क्यों हैं ज़रूरी?

मॉडल पेपर छात्रों के लिए बहुत जरूरी होता हैं क्योंकि यह बोर्ड परीक्षा के पैटर्न, सवालों के प्रकार और मार्किंग स्कीम को समझने में हेल्प करते हैं –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • इससे छात्रों को यह अनुमान हो जाता है कि किस प्रकार के प्रश्न आएंगे।
  • किस टॉपिक पर ज़्यादा फोकस करना है।
  • किस तरह से समय प्रबंधन करना है।
  • और सबसे बड़ी बात एग्जाम का डर कम हो जाता है।
Bihar Board Model Paper 2026
Bihar Board Model Paper 2026

कैसे डाउनलोड करें Bihar Board Model Paper 2026?

  1. सबसे पहले Official वेबसाइट पर जाएं – biharboardonline.bihar.gov.in
  2. होमपेज पर “Model Paper 2026” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. कक्षा चुनें – Class 10th या Class 12th
  4. फिर विषय का नाम सिलेक्ट करें।
  5. PDF अपने आप डाउनलोड हो जाएगा।
  6. चाहें तो इसे प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

मैट्रिक प्रश्न पत्र का तरीका

हाई स्कूल में गणित के 138 प्रश्न होंगे, वहीं, विज्ञान विषय में 110 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 80 है, लेकिन विद्यार्थी को केवल 40 प्रश्नों का ही जवाब देना है। लघु उत्तरीय प्रश्न 24 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या छह रहेगी। जबकि लघु उत्तरीय 24 प्रश्नों में से भौतिकी, रसायनशास्त्र और जीवविज्ञान से आठ-आठ प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी में से चार-चार प्रश्नों का जवाब देना है।

इसी तरह से छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से दो-दो प्रश्न भौतिकी, रसायनशास्त्र और जीवविज्ञान से पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से एक-एक प्रश्न का जवाब देना है। यानि 110 में से छात्रों को 55 प्रश्नों का जवाब देना है। वहीं, मैट्रिक में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ रहेंगे, जिसमें से 50 का जवाब देना है।

इंटरमीडिएट प्रश्न पत्र का तरीका

इंटर फिजिक्स 70 अंकों का होगा। इसमें 96 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 70 है, लेकिन विद्यार्थी को केवल 35 प्रश्नों का ही जवाब देना होगा। खंड -ब में लघु उत्तरीय प्रश्न 20 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या छह रहेगी।

लघु उत्तरीय 10 प्रश्नों (दो-दो अंकों के) का उत्तर देना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में से तीन प्रश्नों (पांच-पांच अंकों के) का उत्तर देना अनिवार्य होगा। इसी तरह अन्य सभी विषयों का भी प्रश्न पत्र रहेगा। सभी विषयों में परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पढ़ने व समझने के लिए दिया जाएगा।

Bihar Board Model Paper 2026
Bihar Board Model Paper 2026

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Board Model Paper 2026 की रिलीज़ छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी राहत है। अगर आप 10th या 12th बोर्ड परीक्षा 2026 में बैठ रहे हैं, तो इन मॉडल पेपर्स का पूरा लाभ उठाएं। इससे आपको परीक्षा की तैयारी में बहुत मदद मिल जाएगी इसको डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए गए स्टेप को फॉलो करें तथा ऐसी और भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow कर लें धन्यवाद !

APPSC 2025 – 21 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, महत्वपूर्ण तिथियां और विवरण

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment