ओडिशा सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) राज्यों के उत्कृष्ट विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्कॉलरशिप योजना शुरू की है। इस योजना का लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देना है।
सरकार का मानना है कि इस योजना से राज्य के युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा मिलेगी, जो उन्हें भविष्य में बेहतर करियर बनाने में मदद करेगी। आइए इससे सम्बंधित और भी कुछ विशेष सूचनाओं के बारे में जान लेते हैं जैसे इसका उद्देश्य। लाभ व किन देशों में ये सुविधाएं मिलेंगी।

योजना का उद्देश्य
- SC और ST छात्रों को अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का अवसर देना
- आर्थिक बाधाओं को दूर कर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना
- विदेशी शिक्षा के माध्यम से राज्य के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
योजना के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:
- छात्र ओडिशा के स्थायी निवासी होने चाहिए
- आवेदक SC या ST श्रेणी से होना अनिवार्य है
- विदेशी विश्वविद्यालयों के पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG), रिसर्च या डॉक्टरेट (PhD) प्रोग्राम में प्रवेश होना चाहिए
- परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए
- उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यताएँ उत्कृष्ट होनी चाहिए
इसे भी पढ़ें: RRB Group D CBT 1 Admit Card 2025 OUT: डाउनलोड करें ग्रुप D एडमिट कार्ड, लिंक एक्टिव
कौन-कौन से खर्चों को कवर करेगी स्कॉलरशिप?
योजना के अंतर्गत छात्रों को निम्न सहायता प्रदान की जाएगी:
- ट्यूशन फीस
- रहने और भोजन का खर्च
- यात्रा खर्च
- स्वास्थ्य बीमा
- अन्य अध्ययन से संबंधित आवश्यक खर्च
सरकार का मकसद है कि छात्र विदेश में पढ़ाई करते समय किसी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना न करें।
किन देशों में पढ़ाई के लिए मिलेगा मौका?
योजना के तहत छात्रों को उन देशों के प्रतिष्ठित और मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ने का अवसर मिलेगा जहाँ उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध है, जैसे:
- अमेरिका
- यूनाइटेड किंगडम
- कनाडा
- ऑस्ट्रेलिया
- जर्मनी
- सिंगापुर
- फ्रांस
- जापान

योजना से छात्रों को होने वाले फायदे
- विदेश में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर की संभावनाएँ बढ़ेंगी
- विदेशी उद्योगों और शोध संस्थानों में इंटर्नशिप व रिसर्च के अवसर
- वैश्विक ज्ञान, exposure और कौशल में वृद्धि
सरकार की पहल क्यों महत्वपूर्ण है?
ओडिशा के कई SC और ST समुदायों से आने वाले छात्र आर्थिक तंगी के कारण विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा नहीं कर पाते। इस योजना के जरिए राज्य सरकार ने ऐसे विद्यार्थियों को एक मजबूत प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है। इससे राज्य के युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता और आकांक्षा दोनों बढ़ेंगी। और अब विधार्थी विदेशों में भी बिना किसी आर्थिक समस्या आराम से रह कर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। अगर आप भी विदेश में पढ़ाई करने के बारे में सोंच रहे हैं तो या सुविधा आपके लिए काफी मददगार साबित होगी।
TN TRB Result 2025: टीएन टीआरबी रिजल्ट जारी, सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट करें यहां से डाउनलोड






