विद्यार्थी Pariksha Pe Charcha (PPC) 2026 को देखकर काफी उत्साहित हैं। अब तक 36 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। यह आंकड़ा बताता है कि देश भर में इस योजना से विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक खुश हैं।
यदि आप भी इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इसमें आवेदन करने के लिए चरण-दर-चरण निर्देशों का पालन करें।
Pariksha Pe Charcha क्या है?
Pariksha Pe Charcha एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री विद्यार्थियों से सीधे बात करते हैं। इस दौरान परीक्षा का डर, समय का प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण और जीवन में आने वाले प्रश्नों पर चर्चा होती है। इसमें न सिर्फ विद्यार्थी बल्कि अभिभावक और शिक्षक भी शामिल हैं।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को यह समझने में मदद करता है कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा नहीं है। सफलता के लिए मानसिक संतुलन भी आवश्यक है। PPC विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और सही राह सिखाता है। यही कारण है कि यदि आप शिक्षक, अभिभावक या छात्र हैं तो आपको इसमें शामिल होना चाहिए।
Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
PPC 2026 में तीन वर्गों को आवेदन करने का मौका मिलता है:
- स्कूल के छात्र
- छात्रों के अभिभावक
- स्कूल और कॉलेज के शिक्षक
हर वर्ग के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन विकल्प उपलब्ध होते हैं।
Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले PPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Register Now” विकल्प पर क्लिक करें।
- छात्र / अभिभावक / शिक्षक का चयन करें।
- जरूरी जानकारी भरें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन कन्फर्मेशन प्राप्त करें।
PPC 2026 में क्या-क्या विषय होंगे चर्चा में?
Pariksha Pe Charcha में सिर्फ परीक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन से जुड़े कई अहम विषय शामिल होते हैं:
- परीक्षा का तनाव कैसे कम करें
- समय का सही उपयोग
- लक्ष्य कैसे तय करें
- असफलता से कैसे सीखें
- आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं

Pariksha Pe Charcha 2026 – महत्वपूर्ण बातें
- कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क है
- चयनित छात्रों को कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलता है
- इसे टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी दिखाया जाता है
- हर साल लाखों छात्र इससे जुड़ते हैं
Pariksha Pe Charcha 2026 – FAQs
Q1. Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कितने आवेदन आए हैं?
अब तक PPC 2026 के लिए 36 लाख से ज्यादा आवेदन दर्ज किए जा चुके हैं। यह ईवेंट जल्द ही होने वाला है, अगर आप भी इसमे भाग लेना चाहते हैं तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
Q2. PPC 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?
छात्र, अभिभावक और शिक्षक सभी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप शिक्षक, छात्र अथवा अभिभावक हैं तो आप इसमे आसानी से भाग ले सकते हैं।
Q3. PPC 2026 का रजिस्ट्रेशन कहां होता है?
रजिस्ट्रेशन आधिकारिक PPC वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Railway New Vacancy 2025: लेवल-1 के 22,000 पदों पर भर्ती जल्द






