Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी की पहल में इस बार रजिस्ट्रेशन ने बनाया नया रिकॉर्ड

Pariksha Pe Charcha 2026: 2.80 करोड़ रजिस्ट्रेशन के साथ नया रिकॉर्ड, 11 जनवरी है आखिरी तारीख | Full Details

Pariksha Pe Charcha 2026 का क्रेज इस बार पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अनोखी पहल ने देशभर में करोड़ों छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को एक साझा मंच पर जोड़ दिया है। हर साल की तरह इस साल भी छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी को लेकर सीधे पीएम मोदी से जुड़कर सीखने के लिए उत्साहित हैं।

लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए अब तक 2.80 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन दर्ज किए जा चुके हैं, जो पिछले साल को पीछे छोड़ने की पूरी क्षमता रखते हैं। बताया जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन की गति को देखते हुए यह आंकड़ा जल्द ही 3 करोड़ के पार जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Pariksha Pe Charcha 2026 क्यों है इतना खास?

परीक्षाओं का टाइम जैसे ही पासआता है छात्रों में तनाव बढ़ जाता है। ऐसे समय में अगर देश के प्रधानमंत्री खुद छात्रों से बात चित करें, उनकी समस्याएं सुनें और आसान भाषा में समाधान बताएं तो यह अनुभव बेहद प्रेरणादायक बन जाता है।

  • परीक्षा स्ट्रेस कम करने की सलाह
  • माता-पिता के लिए गाइडलाइंस
  • शिक्षकों को छात्रों को सपोर्ट करने के तरीके
  • पढ़ाई + ब्रेक का perfect balance
  • “Marks are not everything” का सकारात्मक संदेश
  • प्रतियोगिता नहीं, आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर

कौन रजिस्ट्रेशन कर सकता है?

  • 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र
  • अभिभावक
  • शिक्षक

PPC 2026 के Themes – इस बार क्या खास?

हर बार की तरह इस बार भी MyGov ने कई शानदार themes जारी की हैं, जैसे:

  • Exam Warriors
  • Stress-Free Exams
  • The Power of Reading
  • Time Management for Students
  • My Future, My Dream

इस बार रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन – 2.80 करोड़ से ज्यादा आवेदन

2025 की तुलना में इस बार रजिस्ट्रेशन की रफ्तार दोगुनी से भी ज्यादा है। पिछले साल जहाँ लगभग 2.2 करोड़ एंट्री आई थीं, वहीं इस साल पहले ही 2.80 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका है। लोगों का बढ़ता उत्साह दिखाता है कि PPC अब सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक बड़ा राष्ट्रीय अभियान बन चुका है, जो छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और परीक्षा तैयारी दोनों में अहम भूमिका निभाता है।

Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • MyGov की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं innovateindia.mygov.in/ppc-2026/
  • होमपेज पर दिए गए “Participate Now” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने अलग-अलग कैटेगरी आएंगी
  • जिससे आवेदन करना है वही चुनें।
  • अपनी प्रोफ़ाइल डिटेल जैसे नाम, कक्षा, स्कूल का नाम, राज्य आदि भरें।
  • अब वह सवाल या सुझाव दर्ज करें जो आप पीएम मोदी से पूछना चाहते हैं।
  • सबमिट पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन कन्फर्मेशन डाउनलोड कर लें।

FAQs – Pariksha Pe Charcha 2026

Q1. Pariksha Pe Charcha 2026 क्या है?

यह एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करते हैं।

Q2. Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट क्या है?

लास्ट डेट 11 जनवरी है।

3. रजिस्ट्रेशन कहाँ होगा?

MyGov पोर्टल पर।

    इसे भी पढ़े: UP Anganwadi Helper Worker Vacancy 2025: रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, महिलाएं तुरंत करें आवेदन



    At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

    Leave a Comment