प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। इस योजना के तहत Short Term Training प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है, जिससे लाभार्थी काम समय में ही कई अच्छे स्किल सिख पते है। जिससे अभियार्थी नौकरी या स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
आज के इस लेख में हम प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं की इस योजना का उद्देश्य विशेषताएं, लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया क्या है।
PMKVY Short Term Training का मुख्य उद्देश्य
PM कौशल विकास योजना के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
- युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना।
- बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान कराना।
- भारत में कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देना।
- प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार कौशल सिखाना।

शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग की विशेषताएँ
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| अवधि | 3 महीने से 6 महीने तक (कोर्स के आधार पर) |
| प्रशिक्षण क्षेत्र | ITeS, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, हॉस्पिटैलिटी, फैशन, टेलीकॉम, रिटेल आदि |
| पात्रता | 18-35 वर्ष के युवक/युवतियां, न्यूनतम शिक्षा 8वीं पास |
| प्रशिक्षण शुल्क | निशुल्क |
| प्रमाणपत्र | प्रशिक्षण पूरा करने के बाद राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणपत्र जारी |
PMKVY Short Term Training में आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें: PMKVY की Official Website- skillindiadigital.gov.in पर विजिट करें।
- आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें: आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, और पासपोर्ट साइज फोटो।
- कौशल क्षेत्र चुनें: उम्मीदवार अपनी रुचि और बाजार की मांग के अनुसार प्रशिक्षण क्षेत्र चुन सकते हैं।
- प्रशिक्षण केंद्र चयन: नजदीकी PMKVY प्रशिक्षण केंद्र का चयन करें।
- कोर्स पूरा करें और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
कोर्स पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को रोजगार देने वाली कंपनियों से मिलवाया जाता है, और Interview के बाद रोजगार प्रदान कराई जाती है।

Short Term Training के लाभ
- नौकरी पाने में आसानी: प्रशिक्षु रोजगार बाजार में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
- स्वरोजगार का अवसर: प्रशिक्षण के बाद व्यक्ति स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकता है।
- आधिकारिक प्रमाणपत्र: PMKVY प्रमाणपत्र भारत भर में मान्य है।
- कौशल में वृद्धि: प्रशिक्षण से व्यक्ति की पेशेवर दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ता है।
निष्कर्ष
PMKVY Short Term Training उन युवाओं के लिए एक सभी कोर्स है, जो कम समय में रोजगार योग्य कौशल सीखना चाहते हैं। यह योजना न केवल युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाती है बल्कि उन्हें स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करती है। यदि आप भी इसमे आवेदन करना चाहते हैं तो बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन करे और प्रशिक्षण स्टार्ट करें।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए समय रहते आवेदन करें और अपने कौशल को नया आयाम दें। इस वेबसाइट पर हम शिक्षा, योजनाओं और नौकरियों से संबंधित तत्काल जानकारी प्रदान करते हैं। हमारे सहयोग के लिए आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया और मित्रों में शेयर कर सकते हैं।
RSMSSB Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025: महिलाओं के लिए 30% आरक्षण






