भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB Group D Exam 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, जो रेलवे में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। यह भर्ती रेलवे में नौकरी करने के ईछुक उम्मीदवारों के लिए काफी अच्छा मौका लेकर आया है। यदि आपने भी इसमे आवेदन किया है तो आज के इस आर्टिकल मे आपको इससे रिलेटेड काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने वाली है।
RRB Group D Admit Card 2025 डाउनलोड लिंक परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले सक्रिय किया जाएगा। उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। RRB जल्द ही अपने आधिकारिक वेबसाईट पर RRB Group D Exam 2025 के लिए Admit Card जारी करने वाला है।
CAT 2025 Admit Card LIVE Updates: IIM Kozhikode आज जारी कर रहा है हॉल टिकट

RRB Group D Admit Card 2025 – मुख्य जानकारी
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | RRB Group D Recruitment 2025 |
| आयोजित करने वाली संस्था | रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) |
| पद का नाम | ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, असिस्टेंट आदि |
| कुल पदों की संख्या | लगभग 40,000 |
| एडमिट कार्ड जारी तिथि | परीक्षा से 4 दिन पहले |
| परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.rrbcdg.gov.in या संबंधित जोनल RRB वेबसाइट |
Admit Card जारी होने की संभावित तारीख
RRB द्वारा परीक्षा तिथि की घोषणा के कुछ दिनों बाद एडमिट कार्ड लिंक जारी किया जाएगा। उम्मीद है कि RRB Group D Admit Card नवंबर 2025 के तीसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है, जबकि परीक्षा दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। इससे सम्बंधित RRB ने अभी तक कोई official जानकारी जारी नहीं की गई है।
Note: सटीक तारीख RRB की आधिकारिक वेबसाइट और प्रेस रिलीज में घोषित की जाएगी। और RRB की आधिकारिक वेबसाईट से ही आप अपना Admit Card डाउनलोड कर पाएंगे।
Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – अपने क्षेत्र के RRB (जैसे rrbmumbai.gov.in, rrbpatna.gov.in आदि) की वेबसाइट खोलें।
- “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें – होमपेज पर उपलब्ध “Download Group D Admit Card” लिंक चुनें।
- रजिस्ट्रेशन डिटेल भरें – अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- डाउनलोड और प्रिंट करें – एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।
मेरी तरफ से उम्मीदवारों के लिए सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर जाते समय फोटो आईडी प्रूफ और एडमिट कार्ड की दो फोटो कॉपी साथ रखें।

परीक्षा पैटर्न
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
| गणित | 25 | 25 |
| सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति | 30 | 30 |
| सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स | 20 | 20 |
| कुल | 100 प्रश्न | 100 अंक |
महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर केवल एडमिट कार्ड, फोटो आईडी प्रूफ और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं।
- रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- एडमिट कार्ड पर मुद्रित QR कोड और बारकोड को क्षतिग्रस्त न करें।
- मोबाइल, कैलकुलेटर या किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं होगी।
निष्कर्ष
RRB Group D Admit Card 2025 रेलवे भर्ती की प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। और ध्यान रहे परीक्षा सेंटर पर Admit Card ले जाना आती आवश्यक है।
जो उम्मीदवार रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है — इसलिए परीक्षा पैटर्न को समझें, मॉक टेस्ट हल करें और परीक्षा से पहले सभी दस्तावेज़ तैयार रखें, ताकि आगे चलकर कोई दिक्कत न हो।
BTEUP Admit Card 2025: बीटीईयूपी ओड सेमेस्टर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड






