अगर आप SSC CHSL 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC CHSL टियर 1 एग्जाम की नई डेट जारी कर दी है। पहले यह एग्जाम सितंबर में होने वाली थी, लेकिन SSC CGL एग्जाम से टकराव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब टियर 1 एग्जाम अक्टूबर 2025 के आखिरी हफ्ते में होगा। इससे उम्मीदवारों को तैयारी करने के लिए कुछ और समय मिल जाएगा।
इस आर्टिकल में हम आपको SSC CHSL 2025 की लेटेस्ट अपडेट्स, एग्जाम डेट, सिटी इंटिमेशन तथा स्लिप डाउनलोड करने का तरीका और अन्य जरूरी जानकारी आसान शब्दों में समझने की कोशिश करेंगे। अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इसे पूरा पढ़ें आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।
SSC CHSL क्या है?
SSC CHSL यानी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम। यह 10+2 (12वीं) पास उम्मीदवारों के लिए होता है। इस एग्जाम से ग्रुप C पोस्ट्स जैसे लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), डेटा एंट्री ऑपरेटर आदि पदों पर भर्ती होती है।
इस साल 3131 वैकेंसीज निकली हैं, जो विभिन्न मिनिस्ट्रीज और डिपार्टमेंट्स में भरी जाएंगी। नोटिफिकेशन 23 जून 2025 को जारी हुआ था, और आवेदन 18 जुलाई तक चला। लाखों उम्मीदवारों ने इसमे आवेदन भी किया है।

SSC CHSL 2025 एग्जाम डेट
SSC ने हाल ही में प्रेस रिलीज जारी की है, जिसमें बताया गया है कि SSC CHSL टियर 1 एग्जाम अक्टूबर 2025 के चौथे हफ्ते से शुरू होगा। पहले यह 8 से 18 सितंबर तक शेड्यूल था, लेकिन अब इसे पोस्टपोन करके लास्ट October कर दिया गया है।
- टियर 1 एग्जाम: अक्टूबर 2025 के आखरी हपते से शुरू हो सकता है।
- टियर 2 एग्जाम: फरवरी-मार्च 2026 (टियर 1 क्वालीफाई करने वालों के लिए)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर रोजाना चेक करते रहें। एग्जाम मल्टीपल शिफ्ट्स में होगा, जैसे सुबह 9-10 बजे, दोपहर 12:30-1:30 बजे और शाम 4-5 बजे।
SSC CHSL सिटी स्लिप 2025: क्या है और क्यों जरूरी?
SSC CHSL सिटी इंटिमेशन स्लिप एग्जाम से 7-10 दिन पहले जारी होती है। यह एडमिट कार्ड से पहले ही आता है और इसमे आपको नीचे दी गई ये सभी जानकारियाँ देखने को मिलती हैं।
- एग्जाम सिटी
- एग्जाम डेट
- शिफ्ट टाइमिंग
- रिपोर्टिंग टाइम
यह स्लिप डाउनलोड करके आप पहले से ट्रैवल प्लान कर सकते हैं। ध्यान दें, यह एडमिट कार्ड नहीं है – एग्जाम से 2-3 दिन पहले एडमिट कार्ड आएगा।
SSC CHSL सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
सिटी स्लिप डाउनलोड करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए इन steps को follow करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं-
- SSC के ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Login” या “CHSL 2025 City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Username) और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ fill करके लॉगिन कर लें।
- लॉगिन करने पर आपकी सिटी, डेट और शिफ्ट दिखेगी।
- PDF डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकलवा लें।
नोट: अगर लॉगिन प्रॉब्लम हो, तो हेल्पलाइन नंबर 1800-309-3063 पर कॉल करें। रीजनल SSC वेबसाइट (sscnr.nic.in) से भी चेक कर सकते हैं।

SSC CHSL 2025 वैकेंसी डिटेल्स
इस साल SSC ने SSC CHSL के लिए कुल 3131 वैकेंसीज निकाली हैं। पोस्ट-वाइज ब्रेकडाउन:
| पोस्ट का नाम | वैकेंसीज (लगभग) |
|---|---|
| लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)/JSA | 2500+ |
| डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) | 500+ |
| पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट | 100+ |
SSC CHSL एग्जाम पैटर्न: टियर 1 कैसा होगा?
टियर 1: ऑनलाइन CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट), 100 प्रश्न, 200 मार्क्स, 60 मिनट।
- जनरल इंटेलिजेंस: 25 प्रश्न (50 मार्क्स)
- जनरल अवेयरनेस: 25 प्रश्न (50 मार्क्स)
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 25 प्रश्न (50 मार्क्स)
- इंग्लिश लैंग्वेज: 25 प्रश्न (50 मार्क्स)
नेगेटिव मार्किंग: 0.50 मार्क्स प्रति गलत उत्तर।
सिलेबस: करंट अफेयर्स, मैथ्स, इंग्लिश ग्रामर आदि।
टियर 2: क्वालीफाई करने वालों के लिए, डिस्क्रिप्टिव और स्किल टेस्ट।
SSC CHSL 2025 आपके करियर का बड़ा मौका है। सिटी स्लिप डाउनलोड करना न भूलें और तैयारी जारी रखें। कोई डाउट हो तो कमेंट्स में पूछें। शुभकामनाएं!






