यूपी में दिवाली से पहले उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी खुशखबरी, 3.27 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे

उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए दिवाली से पहले बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2025 (PM Ujjwala Yojana) के तहत राज्य की 3.27 लाख लाभार्थी महिलाओं के खातों में गैस सिलेंडर सब्सिडी की राशि भेजी जाएगी। यह धनराशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खातों में डाली जाएगी। जो की बहुत अच्छी न्यूज है।

इसे भी पढे! LIC AAO Result 2025: जल्द जारी होगा रिजल्ट, यहां देखें डेट और डाउनलोड करने की प्रक्रिया

कितना पैसा मिलेगा?

दीपावली में सिलेंडर भराने का पैसा लाभार्थियों के खाते में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सिलेंडर भराने का पैसा लाभार्थियों के खाते में भेजा जाएगा। दीपावली से पहले ही सिलेंडर का पैसा देने की योजना अचानक बन गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
उज्ज्वला योजना 2025
उज्ज्वला योजना 2025

किन्हें मिलेगा लाभ?

यह लाभ केवल उज्ज्वला योजना से जुड़े पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही मिलेगा। योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 1.75 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। इनमें से 3.27 लाख महिलाओं के खाते में अब सब्सिडी ट्रांसफर की जा रही है।

लाभार्थियों को पहले गैस एजेंसी पर पूरा पैसा देकर ही सिलेंडर भराना होगा। इसका पैसा उपभोक्ताओं के बैंक खाते में आ जाएगा। जिन लाभार्थियों के आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हैं, उन्हीं को ही लाभ मिलेगा। साथ ही जिन लाभार्थियों का ई-केवाइसी, आधार लिंक नहीं हुआ है अभी तक, वो इस काम को तुरंत पूरा कर ले।


कैसे चेक करें पैसा आया या नहीं?

  1. अपने बैंक अकाउंट की मिनी स्टेटमेंट या पासबुक चेक करें
  2. उज्ज्वला योजना की Official वेबसाइट या गैस कंपनी के पोर्टल पर लॉगिन करें
  3. DBT Status Check सेक्शन में जाकर अपना LPG ID या रजिस्टर मोबाइल नंबर डालें
  4. वहां आपको सब्सिडी ट्रांजैक्शन की जानकारी मिल जाएगी
उज्ज्वला योजना 2025
उज्ज्वला योजना 2025

दिवाली से पहले राहत

महंगाई के बीच यह सब्सिडी महिलाओं के लिए बहुत बड़ी राहत है। सरकार का कहना है कि आने वाले महीनों में भी उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को समय पर सब्सिडी मिलती रहेगी। जिससे महिलाओं को इससे लाभ मिलता रहेगा

निष्कर्ष (Conclusion)

उज्ज्वला योजना 2025 के तहत यूपी की लाखों महिलाओं को दिवाली से पहले सरकार की ओर से आर्थिक राहत मिल रही है। यह योजना न सिर्फ रसोई गैस को सुलभ बना रही है, बल्कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही है। जो की बहुत सराहनीय कदम है सरकार का ऐसे और भी जरूरी न्यूज पढ़ने के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow कर ले धन्यवाद!

PM सूर्यघर योजना 2025: एक करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य, लेकिन अब तक सिर्फ 13% काम पूरा

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment