UP Home Guard Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में 45,000 होम गार्ड पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

UP Home Guard Recruitment 2025: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत अच्छी खुशखबरी आयी है।
उत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग (UP Home Guard Department) ने राज्य भर में 45,000 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू की है।
इस संबंध में शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और जल्द ही इसका विस्तृत नोटिफिकेशन (Detailed Notification) भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि विस्तृत विज्ञापन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहे।

मुख्य जानकारी एक नज़र में

विवरणजानकारी
विभाग का नामउत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग
भर्ती का नामUP Home Guard Recruitment 2025
कुल पद45,000 (अनुमानित)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://homeguards.up.gov.in/
नोटिफिकेशन स्थितिशॉर्ट नोटिफिकेशन जारी
आवेदन शुरू होने की तिथिजल्द घोषित होगी

योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (High School) पास होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा:
    • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
    • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
    • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

शारीरिक योग्यता (Physical Standards)

श्रेणीऊँचाईछाती
सामान्य / ओबीसी / एससी पुरुष167.7 सेमी78.8 – 83.8 सेमी
एसटी पुरुष160 सेमी76.5 – 81.5 सेमी
महिला उम्मीदवार152 सेमीलागू न

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

उम्मीदवार निम्न स्टेप्स का पालन करके आवेदन कर सकेंगे

आधिकारिक वेबसाइट http://homeguards.up.gov.in/ जाइये और “Home Guard Recruitment 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
सभी जरूरी विवरण भरें — नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि। मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें। सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से जांचें और उसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।

निष्कर्ष:

UP Home Guard Recruitment 2025 राज्य के युवाओं के लिए बड़ा अवसर है।
सरकार न सिर्फ रोजगार के अवसर बढ़ा रही है, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र को भी मजबूत बना रही है।
इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें और जैसे ही आवेदन लिंक एक्टिव हो, तुरंत आवेदन करें।

इसे भी पढ़े: WBSSC SLST Result 2025 घोषित: आधिकारिक वेबसाइट पर सर्वर स्लो, ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड



At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment