उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी का अवसर देखने वाले लाखों युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने नए साल का भर्ती कैलेंडर निकाला है, जिसमें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए लगभग 30,000 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह न्यूज युवाओं के लिए कोई सपने से कम नही है क्योंकि काफी समय से इस भर्ती का इंतजार युवा कर रहे थे। जिसका Notification अब जा के निकला है।
इसे भी पढ़े: UP सरकार की नई व्यवस्था: यूपी के युवाओं को अपने जिले में नौकरी का सुनहरा अवसर
भर्ती का पूरा विवरण
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का Official नोटिफिकेशन जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की Website uppbpb.gov.in पर रिलीज किया जाएगा। इसमें आवेदन की तिथि, पात्रता मापदंड और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
- कुल पदों की संख्या: लगभग 30,000 पद
- पद का नाम: पुलिस कांस्टेबल
- भर्ती संगठन: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
- सेवा का प्रकार: राज्य सरकार में स्थायी नौकरी
आवेदन की तिथि और नोटिफिकेशन
भर्ती कैलेंडर के अनुसार, कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन आने वाले महीनों में निकाला जायेगा और उसी दिन से Online आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। युवाओं को सलाह है कि वे हमेशा Official वेबसाइट देखते रहें जिससे समय पर आवेदन कर सकें।

शैक्षणिक योग्यता
यूपी पुलिस कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों के पास 12th (इंटरमीडिएट) या इसके ऊपर परीक्षा पास होना जरुरी है। यह मिनिमम योग्यता है, लेकिन Gradution वाले छात्र भी फॉर्म भर सकते हैं।
आयु सीमा
- सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवार के लिए: 18 से 22 वर्ष
- महिला उम्मीदवार के लिए: 18 से 25 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है।
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
- कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन देखे।
- Online आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का Online भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म को Final सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरुर निकाल ले।
चयन प्रक्रिया
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयन निम्न चरणों के अनुसार होगा:
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- Final मेरिट लिस्ट
शारीरिक योग्यता कुछ इस प्रकार
भर्ती में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक मापदंड भी बहुत ज़रूरी होगा।
लंबाई (Height)
- पुरुष (General, OBC, SC): 168 CM
- पुरुष (आरक्षित वर्ग): 160 CM
- महिला (General, OBC, SC): 152 CM
- महिला (आरक्षित वर्ग): 147 CM
सीने का माप (Chest) – केवल पुरुषों के लिए
- बिना फुलाए: 79 CM
- फुलाकर: 84 CM
- महिलाओं के लिए सीने की शर्त नहीं है।
वेतनमान
यूपी पुलिस कांस्टेबल का वेतनमान Pay Matrix Level 3 (21,700 रुपये बेसिक पे) के अनुसार होगा। इसके अलावा, ग्रेड पे, भत्ते और अन्य बहुत सी सुविधाएं दी जायेंगी। कुल मिलाकर Starting Sallary लगभग 30,000 से 35,000 रुपये प्रतिमाह तक रहने का अनुमान है।
भर्ती क्यों है खास?
- युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर।
- स्थायी और सुरक्षित भविष्य होगा।
- बेहतर करियर ग्रोथ और प्रमोशन की संभावना।
- समाज और देश की सेवा करने का मौका।
- पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाएं।
निष्कर्ष (Conclusion)
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 राज्य के लाखों युवाओं के लिए कोई सपने से कम नही है। करीब 30,000 पदों पर होने वाली यह भर्ती बेरोजगार युवाओं को न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि उनका भविष्य और परिवार दोनों सुरक्षित होगा।
युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की Date का इंतजार करें लेकिन अपनी तैयारी शुरू कर दें। लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक परीक्षण पर भी ध्यान दें क्योंकि चयन प्रक्रिया में दोनों ही बहुत अहम रोल निभाएंगे।
यह भर्ती न केवल युवाओं के जीवन को बदल सकती है बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को भी और मजबूत बनाएगी। ऐसे और भी नोटिफिकेशन पढ़े जैसे: UP Anganwadi Salary Good News 2025: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मानदेय में बढ़ोतरी, अब मिलेंगे फ्री स्मार्टफोन