अगर आप किसी सरकारी कंपनी में अप्रेंटिसशिप की करना चाहते हैं, तो ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) की ये भर्ती आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है! ONGC ने 2623 अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जहां 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और इंजीनियर्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
इसमे अच्छी बात ये है कि सिलेक्शन बिना किसी एग्जाम या इंटरव्यू के होगा। केवल क्वालिफाइंग एग्जाम के मार्क्स के आधार पर मेरिट बनेगी। स्टाइपेंड भी इसमे ठीक ठाक 8,200 से 12,300 रुपये तक । ये अप्रेंटिसशिप 1 साल की होगी, जो आपको इंडस्ट्री एक्सपीरियंस देगी।
ONGC Apprentice Recruitment 2025 क्या है?
ONGC भारत की प्रमुख सरकारी कंपनी है, जो ऑयल और गैस सेक्टर में काम करती है। ये भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत है, जहां विभिन्न ट्रेड्स और डिसिप्लिन में युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें कुल 2623 पद हैं, जो पूरे देश के 6 सेक्टर्स में बंटे हैं: नॉर्दर्न, मुंबई, वेस्टर्न, ईस्टर्न, सदर्न और सेंट्रल। ये अपॉर्चुनिटी ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएट्स के लिए है, और PwBD, SC/ST, OBC को आरक्षण मिलेगा। अप्रेंटिसशिप पूरी होने पर सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जो आगे जॉब पाने में मदद करेगा।

वैकेंसी डिटेल्स
पद विभिन्न ट्रेड्स जैसे इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिस्ट, COPA, इंजीनियरिंग एक्जीक्यूटिव आदि में हैं। सेक्टर वाइज टेबल कुछ इस प्रकार है:
| सेक्टर | पदों की संख्या |
|---|---|
| नॉर्दर्न | 165 |
| मुंबई | 569 |
| वेस्टर्न | 856 |
| ईस्टर्न | 458 |
| सदर्न | 322 |
| सेंट्रल | 253 |
कुल: 2623
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 16 अक्टूबर 2025 (NAPS के लिए), 17 अक्टूबर 2025 (NATS के लिए)।
- आवेदन की आखिरी तारीख: 6 नवंबर 2025।
- रिजल्ट/सिलेक्शन डेट: 26 नवंबर 2025।
समय पर अप्लाई करें, क्योंकि लाखों आवेदन आएंगे।
योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)
योग्यता ट्रेड पर निर्भर है, लेकिन मुख्य पॉइंट्स ऐसे हैं:
- उम्र सीमा: 18 से 24 साल (6 नवंबर 2025 तक)। जन्मतिथि 6 नवंबर 2001 से 6 नवंबर 2007 के बीच होनी चाहिए। SC/ST को 5 साल छूट, OBC को 3 साल, PwBD को 10 साल (जनरल), 15 साल (SC/ST), 13 साल (OBC)।
- शैक्षिक योग्यता:
- ट्रेड अप्रेंटिस (ITI): 10वीं पास + रेलेवेंट ITI सर्टिफिकेट (जैसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन)।
- डिप्लोमा अप्रेंटिस: इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल आदि)।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: B.E./B.Tech, B.Com, B.Sc, BBA या जियोलॉजी में ग्रेजुएशन।
- अन्य: भारतीय नागरिक, कोई अनुभव जरूरी नहीं।
स्टाइपेंड (Stipend)
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 12,300 रुपये।
- डिप्लोमा अप्रेंटिस: 10,900 रुपये।
- ITI (1 साल): 9,600 रुपये।
- ITI (2 साल): 10,560 रुपये।
- 10वीं/12वीं ट्रेड: 8,200 रुपये।

आवेदन प्रक्रिया
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है। जिसके लिए दो पोर्टल्स हैं:
- NAPS (ट्रेड 1-29 के लिए): apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्टर करें।
- NATS (ट्रेड 30-39 के लिए): nats.education.gov.in पर रजिस्टर करें।
यदि आप इसमे आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- रेलेवेंट पोर्टल पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें।
- योग्यता, पर्सनल डिटेल्स भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें (10वीं/ITI/डिग्री मार्कशीट, फोटो, आधार आदि)।
- फॉर्म सबमिट करें। इसमे आपको कोई फीस नहीं देना है।
- आवेदन करने के बाद प्रिंटआउट रख लें।
सिलेक्शन प्रक्रिया
सिलेक्शन सिर्फ क्वालिफाइंग एग्जाम के मार्क्स पर मेरिट बेस्ड होगा। अगर टाई हो, तो ज्यादा उम्र वाले को प्राथमिकता। कोई एग्जाम या इंटरव्यू नहीं। SC/ST/OBC/PwBD को आरक्षण भी मिलेगा।
निष्कर्ष
ONGC Recruitment 2025 बेरोजगार युवाओं और नए ग्रेजुएट्स के लिए एक शानदार अवसर है। बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधी मेरिट के आधार पर चयन का मौका कम ही मिलता है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें और अपने दस्तावेज को तैयार रखें।
हम इस Website पर आप लोगों के लिए एजुकेशन, योजना तथा नौकरियों से संबंधित तत्क्षणिक जानकारी उपलब्ध कराते हैं। आप हमारे सहयोग के लिए इस Post को अपने दोस्तों, तथा सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। और एजुकेशन, योजना तथा नौकरियों से संबंधित ताजा जानकारी के लिए इस Website के Notification को Allow कर लें।
इसे भी पढे: SSC CHSL Exam 2025: अब उम्मीदवार अपनी पसंद से चुन सकेंगे परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट — जानिए पूरी प्रक्रिया






