CTET 2026: फरवरी सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन जल्द शुरू होंगे, जानें पूरी प्रक्रिया और पात्रता

शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवा लोगों के लिए अच्छी खबर है! केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही फरवरी 2026 सत्र की CTET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। अभ्यर्थी जल्द ही CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

CTET 2026 के आवेदन फार्म नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं, जबकि सूत्रों के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा है की परीक्षा फरवरी 2026 में होने की उम्मीद है। अगर आप ग्रेजुएट + B.Ed हो या 12वीं + D.El.Ed, तो इसके लिए अप्लाई कर सकते हो। चलो, मैं आसान भाषा में सब कुछ अच्छे से समझाता हूं – कब आएगा फॉर्म, कैसे भरना है, तथा इसकी योग्यता क्या है?

CTET 2026
CTET 2026

CTET 2026: महत्वपूर्ण जानकारीयां

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामCentral Teacher Eligibility Test (CTET)
आयोजन संस्थाCBSE (Central Board of Secondary Education)
आवेदन की संभावित तिथिनवंबर 2025
परीक्षा तिथिफरवरी 2026
आवेदन प्रक्रियाOnline
आधिकारिक वेबसाइटctet.nic.in

कौन आवेदन कर सकता है?

पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक):

  • 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
  • साथ में D.El.Ed या B.El.Ed कोर्स पूरा किया हो या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हों।

पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक):

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate)
  • साथ में B.Ed या B.El.Ed कोर्स पूरा किया हो या अंतिम वर्ष में हों।

CTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना है।
  2. होमपेज पर “Apply Online for CTET February 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें या पुराने लॉगिन के माध्यम से प्रवेश करें।
  4. आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  5. फीस का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म को submit कर दें।
  6. उसके बाद प्रिंटआउट निकाल ले।
CTET 2026
CTET 2026

CTET आवेदन शुल्क

श्रेणीकेवल पेपर I या IIदोनों पेपर
सामान्य / OBC₹1000₹1200
SC / ST / दिव्यांग₹500₹600

निष्कर्ष

2026 की फरवरी में होने वाली CTET परीक्षा, शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने वाले इच्छुक छात्रों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इसके उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही मेरी तरफ से यही सलाह है कि वे अपने सभी शैक्षिक दस्तावेज़ों को तैयार कर लें और समय पर आवेदन करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हम इस Website पर आप लोगों के लिए एजुकेशनयोजना तथा नौकरियों से संबंधित तत्क्षणिक जानकारी उपलब्ध कराते हैं। आप हमारे सहयोग के लिए इस Post को अपने दोस्तों, तथा सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। और एजुकेशन, योजना तथा नौकरियों से संबंधित ताजा जानकारी के लिए इस Website के Notification को Allow कर लें।

RPF Vacancy 2025: कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर भर्ती में CAPF जैसी PET-PST लागू

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment