CLAT 2026 ऑनलाइन फॉर्म शुरू – जानें आवेदन प्रक्रिया, तिथि और जरूरी दस्तावेज

कानून के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा CLAT 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा के जरिए देश की प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में प्रवेश लिया जा सकता है। इसीलिए यदि आप नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिला लेने के इच्छुक हैं तो आपको इसमे जरूर अप्लाइ करना चाहिए। इसकी लास्ट डेट 7 नवंबर 2025 है आपके पास अभी भी समय है इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें।

NLUs में एडमिशन के लिए सबसे अच्छा लॉ एंट्रेंस टेस्ट Common Law Admission Test (CLAT) है। यह परीक्षा ऑफ़लाइन होगी, इसमे 120 MCQ प्रश्न तथा ये पेपर 2 घंटे का होगा। इसे पास करने पर NLSIU बेंगलुरु और NALSAR हैदराबाद जैसे सर्वश्रेष्ठ NLUs में जगह मिल सकती है।

CLAT 2026 ऑनलाइन फॉर्म
CLAT 2026

ICAI CA September 2025 Result LIVE: इंटर, फाउंडेशन और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

महत्वपूर्ण तिथियां

CLAT 2026 से सम्बंधित मुख्य तिथियाँ नीचे टेबल में देखने को मिलेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
सूचनातारीख
फॉर्म शुरू1 अगस्त 2025
फॉर्म की लास्ट डेट7 नवंबर 2025
एडमिट कार्डनवंबर 2025
एग्जाम डेट7 दिसंबर 2025 (2-4 PM)
रिजल्टदिसंबर 2025

कौन आवेदन कर सकता है?

दोनों (UG, PG) के लिए अलग अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। जो कुछ इस प्रकार हैं-

  • UG (5‑वर्षीय LLB): 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • PG (LLM): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB डिग्री होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा पर कोई विशेष प्रतिबंध नहीं है।

CLAT 2026 आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले इसके आधिकारिक CLAT पोर्टल पर जाएँ और रजिस्ट्रेशन करें।
  2. व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण भरें।
  3. परीक्षा केंद्र का चयन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क जमा करें: सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹4,000 और SC/ST के लिए ₹3,500 आवेदन शुल्क है।
  5. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसके प्रिंट आउट को सुरक्षित रखें।
CLAT 2026 ऑनलाइन फॉर्म
CLAT 2026

तैयारी के लिए सुझाव

  • पाठ्यक्रम को समझें: इंग्लिश भाषा, करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, लॉजिकल रीजनिंग, क्वांटिटेटिव टेक्निक्स और लीगल रीजनिंग।
  • मॉडल टेस्ट और पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र: हल करें ताकि परीक्षा का पैटर्न और समय प्रबंधन का अभ्यास हो।
  • सही समय पर मॉक टेस्ट दें और अपनी कमजोरियों को सुधारें।
  • एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र जानकारी परीक्षा से पहले सुनिश्चित करें।

निष्कर्ष

CLAT 2026 ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू हो चुका है और अब आवेदन करने का समय तेजी से घट रहा है। अगर आप कानून (LAW) के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 नजदीक है। पात्रता, शुल्क, और दस्तावेज सही तरीके से भरने के बाद ही फॉर्म सबमिट करें। यदि आपको इससे रिलेटेड आने वाली और भी जानकारी को समय से प्राप्त करना है तो आप हमारे इस वेबसाईट के notification को allow कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: University of Lucknow भर्ती 2025: वनस्पति विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद – पूरी जानकारी

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment