अगर आपने NEET UG 2025 परीक्षा दी है और अभी तक उन्हें एडमिशन नहीं मिला है, तो आपके पास एक और बढ़िया अवसर है! मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू कर दिया है। इस राउंड में बचे हुए MBBS और BDS सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। जिससे अब छात्रों के बीच खुशी की लहर है।
इसे भी पढे ! AFCAT 1 2026 Notification: भारतीय वायुसेना में करियर का सुनहरा मौका, आवेदन 10 नवंबर से शुरू
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| प्रक्रिया | तिथि |
| रजिस्ट्रेशन शुरू | 5 नवंबर 2025 |
| रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख | 9 नवंबर 2025 (रात 8 बजे तक) |
| पेमेंट की आखिरी तारीख | 9 नवंबर 2025 |
| चॉइस फिलिंग और लॉकिंग | 6 से 9 नवंबर 2025 |
| सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 11 नवंबर 2025 |
| रिपोर्टिंग | 12 से 15 नवंबर 2025 |

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility)
- वे छात्र जो ऑल इंडिया काउंसिलिंग या स्टेट कोटा काउंसिलिंग के पहले हुए राउंड्स में सीट नहीं मिली हो।
- जिन्होंने पहले सीट अलॉटमेंट के बाद रिपोर्ट नहीं किया था।
- जिन्होंने NEET UG 2025 परीक्षा को पास किया था और MCC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था, वे भी अब आवेदन कर पाएंगें।
कैसे करें आवेदन? (How to Apply for NEET UG Stray Round 2025)
- Official वेबसाइट mcc.nic.in पर पहले जाएं।
- “UG Medical Counselling 2025” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “Stray Vacancy Round Registration” लिंक पर जाएं।
- मांगी गई जानकारी को सही – सही भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड मे करे और फिर सबमिट करें।
- प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
एप्लिकेशन फीस (Application Fee)
| कैटेगरी | फीस |
| जनरल / OBC | ₹1000 |
| SC / ST / PH | ₹500 |
सीट अलॉटमेंट कैसे होगा? (Seat Allotment Process)
स्ट्रे राउंड में सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया मेरिट और चॉइस प्रेफरेंस के आधार पर किया जाएगा। छात्रों को सुझाव दिया जाता है कि वे चॉइस फिलिंग करते समय सावधानी पूर्वक करें और अपनी प्राथमिकताओं को सही क्रम में फिल करें।

रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट्स
अगर किसी भी छात्र को सीट अलॉट होती है, तो उसे एक निश्चित डेट के अंदर कॉलेज मे जाकर रिपोर्ट करना होगा। साथ में ये डॉक्यूमेंट्स ज़रूरी होंगे जो निम्न हैं:
- NEET UG Admit Card
- Scorecard
- Class 10th & 12th Marksheet
- Identity Proof
- Allotment Letter
- Passport-size Photos
निष्कर्ष (Conclusion)
NEET UG Counselling 2025 का स्ट्रे राउंड उन छात्रों के लिए लास्ट अवसर है, जो अब तक MBBS या BDS कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल सका हैं। इसलिए छात्र इस मौके को हाथ से जाने न दे क्यूंकि इसमें Admession पाना सभी छात्रों का सपना होता है। ऐसी और भी जरूरी न्यूज के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow करले धन्यवाद !






