CAT 2025 Admit Card: 12 नवंबर से डाउनलोड उपलब्ध, जानें पूरी प्रक्रिया

CAT 2025 Admit Card अब 12 नवंबर 2025 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। CAT एक प्रतिष्ठित प्रबंधन प्रवेश परीक्षा है, जो भारत के विभिन्न IIMs और अन्य प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में MBA/PGDM कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। Common Admission Test (CAT) का ऐड्मिट कार्ड जल्द ही ऑफिसियल वेबसाईट पर जारी किया जाएगा।

चलिए आपको CAT 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, महत्वपूर्ण निर्देश और तैयारी संबंधी सुझाव विस्तार तथा आसान शब्दों में बताते हैं। उससे पहले आप इस वेबसाईट के notification को allow कर लें ताकि आपको आने वाली सूचना समय पर मिल सके।

NEET UG Counselling 2025: स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 9 नवंबर आखिरी तारीख

CAT 2025 Admit Card
CAT 2025 Admit Card

CAT 2025 Admit Card – मुख्य जानकारी

CAT 2025 एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे परीक्षा केंद्र में लेकर जाना अनिवार्य है। इसमें उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा केंद्र और समय सारणी जैसी सभी विवरण शामिल होते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
विवरणजानकारी
परीक्षा का नामCommon Admission Test (CAT) 2025
Admit Card डाउनलोड शुरू12 नवंबर 2025
परीक्षा तिथिदिसंबर 2025 (अधिकारिक नोटिफिकेशन अनुसार)
आधिकारिक वेबसाइटiimcat.ac.in
परीक्षा केंद्रउम्मीदवार के आवेदन फॉर्म में चयनित शहर

Admit Card कैसे डाउनलोड करें

CAT 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए इन स्टेप्स फॉलो करें:

  1. इसके आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएँ।
  2. उसके बाद “CAT 2025 Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें।
  3. User ID / Application Number और Password / DOB दर्ज करें।
  4. Login पर क्लिक करें उसके बाद Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

CAT 2025 एडमिट कार्ड में शामिल जानकारी

CAT एडमिट कार्ड में उम्मीदवार और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है।

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र और सत्र विवरण
  • परीक्षा संबंधित निर्देश

एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद आप ऊपर दिए गए सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें। एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी की पुष्टि करना आवश्यक है। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत परीक्षा समिति से संपर्क करें।

CAT 2025 Admit Card
CAT 2025 Admit Card

परीक्षा के लिए तैयारी और निर्देश

  • पहुँच समय: परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटे पहले पहुँचें।
  • आवश्यक दस्तावेज़: एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र (Aadhaar, PAN Card, Passport) साथ लेकर जाएँ।
  • अनुमति नहीं: मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र में न ले जाएँ।
  • परीक्षा पैटर्न: CAT कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) है जिसमें वर्बल रीज़निंग, क्वांटिटेटिव एबिलिटी और डाटा इंटरप्रिटेशन सेक्शन होंगे।

निष्कर्ष

CAT 2025 एडमिट कार्ड 12 नवंबर 2025 से डाउनलोड के लिए जारी होगा। हमारी तरफ से उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के निर्देशों का पालन करें। एडमिट कार्ड का सही प्रिंट और पहचान पत्र परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य हैं।

इस वेबसाइट पर हम शिक्षायोजनाओं और नौकरियों से संबंधित तत्काल जानकारी प्रदान करते हैं। हमारे सहयोग के लिए आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया और मित्रों में शेयर कर सकते हैं।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment