ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब और बेघर परिवारों के लिए बहुत बड़ी न्यूज है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2025 (PMAY-G) की नई लिस्ट निकाल दी गई है। इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थी परिवारों को ₹1.2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपना खुद का पक्का घर बना सकें।
इसे भी पढे ! OHPC Recruitment 2025: ओडिशा हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
नई सूची में क्या है खास
सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की नई लाभार्थी सूची निकाल दी है। इसमें उन परिवारों के नाम जोड़े गए हैं जिन्होंने आवेदन किया था और सभी पात्रता शर्तों को पूरा किया है। पात्र परिवारों को निर्माण की राशि चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी। राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बनी रहे।

पात्रता के मानक
इस योजना का लाभ केवल पात्र ग्रामीण परिवारों को दिया जाएगा। आवेदक का ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना जरूरी है और उसके पास स्वयं का पक्का मकान नहीं होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए और परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। साथ ही, जिन परिवारों के पास केवल कच्चा मकान या झोपड़ी है, उन्हें भी इस योजना में प्राथमिकता दी गई है। लाभ पाने के लिए आवेदक का बैंक खाता और आधार कार्ड लिंक होना आवश्यक है, ताकि राशि सीधे खाते में स्थानांतरित की जा सके।
कितनी मिलेगी सहायता?
इस योजना के तहत हर पात्र परिवार को ₹1.2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहाड़ी इलाकों में यह राशि ₹1.3 लाख रुपए तक भी हो सकती है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मनरेगा के तहत 90 से 95 दिनों तक का रोजगार भी मिलेगा जिससे घर बनाने में आर्थिक बोझ न पड़े।
ऐसे चेक करें अपना नाम लिस्ट में
- सबसे पहले pmayg.nic.in की वेबसाईट पर जाएं।
- “Stakeholders” सेक्शन में “IAY/PMAYG Beneficiary” पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और “Submit” करें।
- अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आपको पूरा विवरण दिखाई देने लगेगा।

निष्कर्ष (Conclusion)
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2025 देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की एक उम्मीद बन के आई है। इस योजना के तहत लाखों परिवारों का पक्का घर बनाने का सपना पूरा हो रहा है। यह देश के विकाश मे एक सराहनीय कदम है। ऐसी जरूरी न्यूज पढ़ने के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow करें धन्यवाद !
PG First Semester Admission 2025 में नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिए आवेदन की पूरी जानकारी






