अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और केंद्रीय सुरक्षा बलों में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी न्यूज है। SSC Constable GD Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जल्द ही निकलने वाला है। इसलिए अपनी तैयारी को स्टार्ट कर दे क्योंकि फिर दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
इसे भी पढे ! Bihar STET Answer Key 2025: आज जारी होगी आंसर की, 27 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
नोटिफिकेशन कब आएगा?
हालांकि SSC ने अभी Official तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि SSC GD 2026 Notification इसी साल के अंत या जनवरी 2026 तक निकाल दिया जाएगा। नोटिफिकेशन निकलते ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, इसलिए समय रहते सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखना जरूरी है।

कॉन्स्टेबल जीडी पदों पर आवेदन के लिए पात्रता
अभ्यर्थी एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड चेक करके अपनी तैयारियों को तेज कर दें। कॉन्स्टेबल जीडी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
शारीरिक मापदंड
- इस भर्ती में भाग लेने के लिए जनरल, ओबीसी, एससी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी एवं महिलाओं की 157 सेमी होनी चाहिए।
- एसटी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 162.5 एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 150 सेमी तय की गयी है।
- आरक्षित प्रदेशों/ जिलों एवं पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले उम्मीदवारों को लंबाई में छूट प्रदान की जाती है।
SSC GD आवेदन 2026: कैसे अप्लाई करें?
निम्न स्टेप को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं :
- वेबसाइट पर जाएं: www.ssc.gov.in ओपन करें।
- रजिस्ट्रेशन: “New User/Register Now” पर क्लिक, नाम, ईमेल, मोबाइल डालें और OTP वेरिफाई करें।
- फॉर्म भरें: पर्सनल, एजुकेशनल डिटेल्स एंटर करें। फोटो (20-50 KB) और सिग्नेचर (10-20 KB) अपलोड करें।
- फीस पे करें: अनलाइन मोड में।
- सबमिट: फॉर्म चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

निष्कर्ष (Conclusion)
SSC Constable GD Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो सुरक्षा बलों में अपनी सेवा देना चाहते हैं तैयार रहें जल्द ही आवेदन स्टार्ट होगा। आप जितनी जल्दी पढ़ाई और फिजिकल ट्रेनिंग शुरू करेंगे, उतनी ही ज्यादा सफलता की संभावना बढ़ेगी। ऐसी और भी जरूरी जानकारी के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow कर ले धन्यवाद !
Work From Home Yojana 2025: महिलाओं को घर बैठे ₹15,000 कमाने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू






