रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Group D परीक्षा 2025 का आयोजन शुरू कर दिया है। यह परीक्षा रेलवे में विभिन्न गैर-तकनीकी पदों (Non-Technical Posts) के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पहले से सभी निर्देशों, पैटर्न और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इसीलिए आपको हमारे इस आर्टिकल में आपको इससे संबंधी सभी जानकारियाँ आसानी से मिल जाएंगी। तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ें।

RRB Group D परीक्षा की प्रमुख जानकारी
- परीक्षा संस्था: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
- पद का नाम: Group D (Track Maintainer, Helper, Assistant Pointsman) आदि
- परीक्षा प्रारंभ: आज 27 November, 2025 से
- आवेदन की अंतिम तिथि: पहले ही समाप्त हो चुकी है
- परीक्षा पैटर्न: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
Railway NTPC Undergraduate CBT 2 Exam 2025: डेट्स हुई घोषित, यहां देखें पूरी जानकारी
परीक्षा पैटर्न
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT):
- कुल प्रश्न: 100
- प्रश्न प्रकार: Objective Multiple Choice
- अवधि: 90 मिनट
- विषय: General Intelligence & Reasoning, Mathematics, General Science, General Awareness on Current Affairs
- शारीरिक मानक / फिटनेस टेस्ट (Physical Efficiency Test):
- पुरुष: 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, भार उठाना
- महिला: लंबी कूद, दौड़ और अन्य मानक
- मेडिकल टेस्ट: चयन के अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षा का आयोजन
RRB Group D परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- उम्मीदवार अधिकारिक एडमिट कार्ड लेकर ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पा सकते हैं।
- हॉल टिकट के साथ वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar, PAN, Driving License, Voter ID) अनिवार्य है।
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त वर्जित है।
- परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुँचें।
- उम्मीदवार को सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

निष्कर्ष
RRB Group D Exam 2025 आज से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज परीक्षा से पहले तैयार रखें। परीक्षा पैटर्न और गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ें ताकि कोई गलती न हो।
यह परीक्षा रेलवे में स्थिर और आकर्षक सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। अगर आप ऐसी ही जानकारी या इससे सम्बंधित आने वाली जानकारियों के लिए हमारे इस वेबसाईट को सबस्क्राइब कर लें। ताकि आपको शिक्षा, जॉब तथा योजना से सम्बंधित जानकारी सबसे पहले मिले।
Read more: RRB NTPC 2025: यूजी और ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन – आज है अंतिम मौका






