NEET MBBS Admission Cut Off 2025: मैनेजमेंट कोटा सीटों पर 26378 रैंक वाले छात्र को मिला दाखिला

NEET MBBS एडमिशन 2025 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटे के तहत इस वर्ष 26,378 रैंक (154 मार्क्स) वाले छात्र को भी MBBS सीट मिल गई है। यह पिछले दो वर्षों की तुलना में सबसे बड़ा अंतर है।
2024 और 2023 की तुलना में इस वर्ष कट-ऑफ में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है, जिससे कम रैंक वाले छात्रों को भी प्रवेश का मौका मिल गया। तो आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं की आप इसमे आवेदन कैसे कर सकते हैं।

पिछले तीन वर्षों की मैनेजमेंट कोटा कट-ऑफ तुलना

नीचे दी गई तालिका से स्पष्ट है कि 2025 की तुलना में पिछले वर्षों में कट-ऑफ काफी ऊंची थी:

वर्षमैनेजमेंट कोटा अंतिम रैंकअनुमानित मार्क्स
202526,378154 Marks
20246,907लगभग 400+
20239,274लगभग 370–380
NEET MBBS Admission Cut Off 2025
NEET MBBS Admission Cut Off 2025

मैनेजमेंट कोटा में MBBS की फीस कितनी होती है?

सामान्य रूप से प्राइवेट कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटे की फीस:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • 15 लाख से 28 लाख प्रति वर्ष तक
  • कुछ राज्यों में यह और अधिक हो सकती है
  • अन्य शुल्क (होस्टल, मेस, यूनिवर्सिटी फीस) अलग से

आगे की प्रोसेस क्या है?

मैनेजमेंट कोटा में सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को:

  1. कॉलेज द्वारा जारी जॉइनिंग लेटर प्राप्त करना होगा
  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा
  3. निर्धारित समय सीमा में फीस जमा करनी होगी
  4. मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना होगा
NEET MBBS Admission Cut Off 2025
NEET MBBS Admission Cut Off 2025

निष्कर्ष (Conclusion)

NEET MBBS Admission 2025 में मैनेजमेंट कोटा की सीटों पर कट-ऑफ में ऐतिहासिक गिरावट देखी गई है। जहां पिछले वर्ष आखिरी रैंक 6,907 तक थी, वहीं इस बार 26,378 रैंक वाले छात्र को भी एडमिशन मिल गया। यह उन छात्रों के लिए राहत भरी खबर है, जिनकी रैंक थोड़ी अधिक थी, लेकिन जो प्राइवेट कॉलेजों में MBBS करना चाहते थे, उनके लिए यह थोड़ा मुस्किल हो सकता है।

FAQs

क्या 20,000 से ऊपर रैंक पर भी MBBS मिल सकता है?

हाँ, 2025 में मैनेजमेंट कोटे में 26,000+ रैंक तक MBBS एडमिशन मिला है।

क्या मैनेजमेंट कोटा के लिए NEET पास होना जरूरी है?

हाँ, NEET पास होना अनिवार्य है। NEET के बिना आप इसमे भाग नहीं ले सकते हैं।

क्या सभी राज्यों में कट-ऑफ इतनी ज्यादा गिरी है?

नहीं, कट-ऑफ राज्य और कॉलेज के अनुसार अलग-अलग है।

मैनेजमेंट कोटा में MBBS की फीस कितनी होती है?

आमतौर पर 15–28 लाख रुपये प्रति वर्ष।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment