JEE Main 2026: परीक्षा में अब नहीं चलेंगे कैलकुलेटर, NTA ने जारी किया नया स्पष्टीकरण

इंजीनियरिंग में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत जरूरी न्यूज सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने साफ कहा है कि JEE Main 2026 कैलकुलेटर नियम परीक्षा के अंदर किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर चाहे वह फिजिकल हो या डिजिटल, इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। जो पहले से थी लेकिन अब उसपे रोक लगा दी गयी है।

इसे भी पढे ! यूपी में डिजिटल अटेंडेंस का विरोध: प्राथमिक शिक्षक नाराज़, कई जिलों में वेतन रोकने के आदेश जारी

NTA का स्पष्टीकरण (NTA Clarification)

कुछ दिन पहले से सोशल मीडिया पर कुछ अफवाहे फैल रही थीं कि JEE Main 2026 में छात्र ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर का उपयोग कर पाएंगे। लेकिन अब NTA ने इसे पूरी तरह से गलत बताया है। एजेंसी ने कहा —

“JEE Main परीक्षा में किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की अनुमति नहीं दी गयी है।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JEE Main 2026 कैलकुलेटर नियम
JEE Main 2026 कैलकुलेटर नियम

परीक्षा में क्या कर सकते हैं और क्या नहीं? (Do’s and Don’ts)

अनुमति है:

  • पेन / पेंसिल
  • एडमिट कार्ड
  • वैध फोटो ID (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)

अनुमति नहीं है:

  • कैलकुलेटर (Scientific या Basic)
  • स्मार्ट वॉच या फिटनेस बैंड
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

क्या होगा अगर गलती से कैलकुलेटर ले गए?

अगर कोई भी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर कैलकुलेटर या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाता है, तो उसे परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के दिन केवल आवश्यक दस्तावेज ही लेकर जाएं नहीं तो दिक्कत हो सकती है।

संशोधित सूचना बुलेटिन

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने JEE (Main) 2026 के लिए संशोधित सूचना बुलेटिन जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार नई फाइल को Official वेबसाइट से डाउनलोड कर लें और ध्यान से पढ़ें। एनटीए ने पहले जारी बुलेटिन में हुई टाइपिंग गलती और उससे छात्रों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

जनवरी में होंगे एग्जाम

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई (मेन) 2026 के पहले सत्र की तारीखें का ऐलान हो गया हैं। यह परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तय की गई है। वहीं, एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी समयसीमा रात 11:50 बजे तक रखी गई है।

JEE Main 2026 कैलकुलेटर नियम
JEE Main 2026 कैलकुलेटर नियम

निष्कर्ष (Conclusion)

JEE Main 2026 में अब कोई भी प्रकार का कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। छात्रों को सलाह है कि वे अपनी तैयारी इस तरह करें कि बिना किसी कैलकुलेटर के भी आसानी से प्रश्न हल कर सकें। जिससे उन्हे आगे भविष्य मे ऐसी कोई परेशानी का सामना न करना पड़े धन्यवाद !

CLAT 2026 ऑनलाइन फॉर्म शुरू – जानें आवेदन प्रक्रिया, तिथि और जरूरी दस्तावेज

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment