मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025: आज चौथी किस्त के 10,000 रुपये आएंगे खाते में, जानें पात्रता

बिहार की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज, 17 अक्टूबर 2025 को चौथी किस्त जारी होने वाली है। इस किस्त में लाखों पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की तरफ से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक अच्छा कदम है, जिससे वे अपना छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू करके अपनी जीविका चला सकें। अगर आपने भी इसमे आवेदन किया है, तो आज आपके बैंक खाते में पैसा आ सकता है। आइए इससे रिलेटेड पूरी जानकारी अच्छे से आसान भाषा में समझते हैं।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?

यह योजना बिहार सरकार ने महिलाओं की आर्थिक सहायता के लिए चालू की है। इसका मकसद हर परिवार की एक महिला को अपना खुद का रोजगार के लिए आर्थिक मदद देना है। शुरुआत में इस योजना के उम्मीदवार को 10 हजार रुपये की पहली किस्त मिलती है, जिससे आप दुकान, पशुपालन, हस्तशिल्प या कोई छोटा बिजनेस शुरू कर सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

चौथी किस्त कब और कैसे आएगी?

  • तारीख: आज, 17 अक्टूबर 2025 को चौथी किस्त जारी होगी। यह DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए आपके बैंक खाते में आएगी।
  • राशि: हर पात्र महिला को 10,000 रुपये।
  • पिछली किस्तें: पहली किस्त 26 सितंबर 2025 को 75 लाख महिलाओं को मिली। दूसरी 3 अक्टूबर को 25 लाख को, तीसरी 10 अक्टूबर को जारी हुई। अब चौथी किस्त के साथ कुल लाभार्थी बढ़कर 1.40 करोड़ के करीब हो जाएंगे।
  • आगामी किस्तें: दिसंबर 2025 में 5, 12, 19 और 26 दिसंबर को अगली किस्तें आएंगी। हर शुक्रवार को पैसों की बारिश होने वाली है!

किन महिलाओं को मिलेगी यह सौगात?

यह योजना खासतौर पर ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों की महिलाओं के लिए है। पात्रता के मुख्य नियम:

  • उम्र: 18 साल से ऊपर।
  • निवास: बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • परिवार: हर परिवार की सिर्फ एक महिला को लाभ। अगर आप जीविका (SHG – स्वयं सहायता समूह) से जुड़ी हैं, तो प्राथमिकता।
  • आय: गरीबी रेखा से नीचे (BPL) या कम आय वाली महिलाएं। शहरी महिलाओं के लिए अलग से आवेदन।
  • अन्य: उम्मीदवार के पास कोई सरकारी नौकरी न हो, और आधार कार्ड, बैंक अकाउंट से लिंक हो।

अब तक 4.66 लाख शहरी जीविका बहनों और 4.04 लाख महिलाओं ने SHG से जुड़ने के लिए आवेदन किया है। अगर आप पात्र हैं फिर भी पैसा नहीं आया, तो स्टेटस चेक करें।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

स्टेटस कैसे चेक करें?

  1. ऑफिशियल वेबसाइट mmry.brlps.in पर जाएं।
  2. ‘Beneficiary Login’ या ‘Check Status’ पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
  4. OTP वेरिफाई करें और सबमिट करें।
  5. स्क्रीन पर आपकी किस्त का स्टेटस दिखेगा – जारी हुई या पेंडिंग।

आवेदन कैसे करें?

अगर आपने अभी तक इस महिला रोजगार योजना में आवेदन नहीं किया है तो आप अब ही इसके लिए कुछ इस प्रकार आवेदन कर सकते हैं।

  • ग्रामीण महिलाएं: जीविका SHG से जुड़ें। ग्राम संगठन में फॉर्म भरें।
  • शहरी महिलाएं: mmry.brlps.in पर ऑनलाइन अप्लाई करें। आधार, बैंक डिटेल्स और फोटो अपलोड करें।
  • जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो।

जरूरी टिप्स

  • पैसा मिलने के बाद बिजनेस प्लान बनाएं – जैसे मुर्गी पालन, सिलाई केंद्र या किराना दुकान।
  • सफल महिलाओं को आगे 2 लाख तक लोन मिलेगा, लेकिन पहले 6 महीने में प्रोग्रेस दिखानी होगी।
  • योजना से जुड़ी अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।

यह योजना न सिर्फ महिलाओं को मजबूत बनाएगी, बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था को भी बूस्ट देगी। अगर आप लाभार्थी हैं, तो आज अपने बैंक खाते पर नजर बनाए रखें। इस वेबसाईट पर आपको सभी तरह की योजनाओं की पूरी जानकारी सही समय पर मिल जाएगी। इसलिए इस वेबसाईट के notification को allow कर लें ताकि आपको योजनाजॉब तथा एजुकेशन से संबंधित न्यूज और जानकारी सही समय पर मिल सके।

UP Anganwadi Bharti 2025: यूपी में 69197 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती जल्द शुरू, जानें योग्यता, आवेदन तिथि और पूरी प्रक्रिया

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment