SSC की ओर से इस बार उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका आया है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने SSC Constable Rifleman Recruitment 2025 के कुल 25,487 पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन निकाल दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गयी है, इसलिए अब देर ना करें जल्द से जल्द अफिशल वेबसाईट पे जाकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
इसे भी पढे ! JKPSC Admit Card 2025 Released: Combined Competitive Prelims के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
किस श्रेणी में कितने पद
श्रेणीवार महिला पद में एससी श्रेणी में 269, एसटी में 222, ओबीसी में 436, ईडब्ल्यूएस के 189 और अनारक्षित के 904 पद हैं। यह भर्ती कांस्टेबल (जीडी) और राइफलमैन (जीडी) पदों के लिए बीएसएफ, सीआइएसएफ, सीआरपीएफ, आइटीबीपी, एसएसबी, एसएसएफ और असम राइफल्स में होगी। सीमावर्ती जिलों और नक्सल प्रभावित जिलों के लिए विशेष आरक्षित पद निर्धारित किए गए हैं।

योग्यता और उम्र सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th व 12th पास
- आयु सीमा: 18 से 23 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी )
सिलेक्शन प्रोसेस
SSC कांस्टेबल–राइफलमैन भर्ती में चयन इस चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
- फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
कैसे करें आवेदन?
- SSC की Official वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- “GD Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें (यदि नया यूज़र हैं)।
- फीस का ऑनलाइन मोड में भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

निष्कर्ष (Conclusion)
SSC कांस्टेबल–राइफलमैन भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है जो सरकारी नौकरी के साथ-साथ सुरक्षा बलों में करियर बनाना चाहते हैं। इससे युवाओं को भविष्य को सुरक्षित करने का बढ़िया मौका है। ऐसी और भी महत्वपूर्ण जानकारी जानने के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow कर लें धन्यवाद !






