UP Government Recruitment 2025: 69,206 पदों पर होगी भर्ती, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

नमस्कार दोस्तों, अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए कफी रोचक होने वाली है। राज्य के सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में जल्द ही कुल 69,206 पदों पर भर्ती होने वाली है। मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने अधिकारियों को जल्द से जल्द टाइम टेबल तैयार करने का आदेश दिया हैं।

यह भर्ती उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग के अंतर्गत होगी, जिसमें असिस्टेंट टीचर और प्रधानाध्यापक जैसे पद शामिल होंगे। सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वालों के लिए यह एक अच्छा अवसर होने वाला है। आइए मैं आपको पूरी जानकारी अच्छे से समझता हूँ।

ये भर्ती आखिर है क्या?

ये भर्ती उत्तर प्रदेश के एडेड जूनियर हाई स्कूलों में शिक्षकों की कमी को परिपूर्ण करने के लिए निकाली गई है। इसमे कुल 69,206 वैकेंसी निकली हैं, जो पूरे राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी की जाएगी। 2019 में भी ऐसी ही 69,000 पदों की भर्ती निकाली गई थी, लेकिन अब और ज्यादा पद जोड़े गए हैं। खासतौर पर गांवों के स्कूलों पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि शहरों की तरह गाँव के बच्चों की भी पढ़ाई बेहतर हो सके। सरकार द्वारा उठाए गए ये कदम UP राज्य की शिक्षा व्यवस्था को कहीं न कहीं मजबूत बनाने वाला है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
UP Government Recruitment 2025
UP Government Recruitment
विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश सरकार
कुल पदों की संख्या69,206
शामिल विभागशिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, सचिवालय, तकनीकी विभाग
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा व दस्तावेज़ सत्यापन
स्थितिप्रक्रिया शुरू, टाइम टेबल जारी होने की तैयारी चल रही है।

मुख्य सचिव ने क्या कहा?

हालही की जानकारी से पता चला है की मुख्य सचिव ने कहा है की:

  • शशि प्रकाश गोयल ने अक्टूबर 2025 में अधिकारियों से कहा है कि भर्ती का पूरा शेड्यूल तैयार करें। इसमें नोटिफिकेशन, आवेदन, परीक्षा और रिजल्ट की डेट्स शामिल होंगी।
  • पदों की संख्या: 69,206 – इसमें सहायक अध्यापक और हेडमास्टर के पद हैं।
  • विभाग: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग।
  • कब शुरू होगी?: संभवत: नवंबर या दिसंबर 2025 में। UP TET 2025 में भी थोड़ी देरी की बात चल रही है, जो इससे जुड़ी हो सकती है।
  • पहले क्या हुआ?: शुरू में 1,894 पदों का प्रस्ताव था, लेकिन अब ये संख्या काफी बढ़ गई है।

ये भर्ती हजारों युवाओं को रोजगार देगी और शिक्षा को नई दिशा भी। मैं खुद सोचता हूं कि ऐसे मौके आमतौर पर काफी कम देखने को मिलते हैं!

कौन आवेदन कर सकता है? पात्रता की डिटेल्स

भर्ती में शामिल होने के लिए आपके पास कुछ बेसिक क्वालिफिकेशन होना चाहिए:

  • उम्र सीमा: 21 से 40 साल तक (आरक्षित वर्गों को इसमे छूट मिलेगी)।
  • शिक्षा:
    • असिस्टेंट टीचर के लिए: ग्रेजुएशन के साथ B.Ed, BTC या D.El.Ed, और UP TET या CTET पास होना जरूरी।
    • प्रधानाध्यापक के लिए: ऊपर वाली योग्यता के अलावा 5 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।
  • आरक्षण: SC, ST, OBC और EWS को नियमों के मुताबिक फायदा।
  • इसके अलावा उम्मीदवार यूपी का निवासी होना चाहिए, और फिजिकल फिटनेस भी चेक होगी।

Note: नोटिफिकेशन आने पर सब कुछ कन्फर्म कर लें, क्योंकि छोटी-मोटी चेंज भी देखने को मिल सकती हैं।

आवेदन की डेट्स टाइम टेबल में जल्द ही जारी की जाएंगी। इसलिए आपको पहले से ही अपने सारे डॉक्यूमेंट्स तैयार करके रख लेना चाहिए। जल्दी करें, क्योंकि इस UP Government Recruitment 2025 भर्ती में लाखों लोग अप्लाई करेंगे।

UP Government Recruitment 2025

चयन कैसे होगा? परीक्षा का पैटर्न

  • प्रोसेस: लिखित परीक्षा (जैसे सुपर TET), डॉक्यूमेंट चेक और मेरिट लिस्ट।
  • एग्जाम: ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन – जनरल नॉलेज, हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, साइंस और चाइल्ड साइकोलॉजी जैसे टॉपिक्स।
  • मार्किंग: 150-200 सवाल, नेगेटिव मार्किंग हो सकती है।
  • मेरिट: TET स्कोर और एग्जाम के आधार पर।

तैयारी के लिए पुराने पेपर प्रैक्टिस करें। अगर कोचिंग जॉइन कर सकते हैं, तो और अच्छा हो सकता है। मैंने देखा है कि रेगुलर स्टडी से ही सफलता हासिल होती है।

आपके लिए कुछ उपयोगी टिप्स

  • वेबसाइट पर रोज चेक करें, अपडेट मिस न हों।
  • TET या CTET पहले से क्लियर कर लें, ये बेसिक है।
  • डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, सर्टिफिकेट और आधार कार्ड तैयार रखें।
  • अगर कोई दिक्कत आए, तो हेल्पलाइन पर बात करें या CSC सेंटर जाएं।
  • फेक न्यूज से दूर रहें, सिर्फ ऑफिशियल सोर्स पर भरोसा करें।
  • तैयारी में डेली रूटीन बनाएं – मॉक टेस्ट लें, ग्रुप स्टडी करें।

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही यह भर्ती पहल राज्य के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है। 69,206 पदों पर भर्ती से न केवल बेरोजगारी में कमी आएगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे upsssc.gov.in और uppsc.up.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

हम इस Website पर आप लोगों के लिए एजुकेशनयोजना तथा नौकरियों से संबंधित तत्क्षणिक जानकारी उपलब्ध कराते हैं। आप हमारे सहयोग के लिए इस Post को अपने दोस्तों, तथा सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। और एजुकेशन, योजना तथा नौकरियों से संबंधित ताजा जानकारी के लिए इस Website के Notification को Allow कर लें।

इसे भी पढ़ें: UPSSSC Sachiv Grade-II Result 2025: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment