UPPSC PCS 2025 Result: 11727 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए हुए चयनित

UPPSC PCS 2025 Result: 11727 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित, यहाँ देखें पूरी सूची

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से राज्य सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का रिजल्ट (UP PCS Prelims Result) घोषित हो गया है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic पर जारी हुआ है। प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। Merit List में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज हैं।  

इस बार आयोग को कुल 6,26,387 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2,65,270 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। लंबी प्रक्रिया और कठिन प्रतिस्पर्धा के बाद आखिरकार 11,727 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UPPSC PCS Result 2025 – uppsc.up.nic पर जारी, 1 क्लिक में चेक करें

कितने पदों के लिए होगी भर्ती?

UPPSC ने इस बार 920 कुल पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इन पदों में PCS, ACF, RFO सहित कई राजपत्रित सेवाओं के पद शामिल हैं। बड़ी संख्या में आवेदनों के कारण इस बार प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी हो गई थी।

920 पदों के मुकाबले लगभग 11,700 का चयन होना यह दर्शाता है कि आयोग ने मुख्य परीक्षा में पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को अवसर दिया है ताकि सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन हो सके

कैसे चेक करें UPPSC PCS 2025 Result

UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in में जाएँ उसके बाद होमपेज पर “Results” या “What’s New / सूचना बुलेटिन” वाले पर क्लिक करे। वहाँ “UPPSC PCS Prelims Result 2025 / ACF Prelims Result 2025” लिंक पर क्लिक करेउस लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF खुलेगा — जिसमें चयनित उम्मीदवारों के roll numbers की सूची होगी। PDF खुलने पर Ctrl + F करके अपना रोल नंबर लगाएँ — अगर रोल नंबर है, मतलब आप सेलेक्टेड हैं। PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंट-आउट निकाल लें भविष्य में जरूरत के लिए सुरक्षित रखें।

Mains exam के लिए जल्द ही जारी होगी सुचना

यूपीपीएससी की ओर से साझा की गई डिटेल के अकॉर्डिंग प्रीलिम एग्जाम में सफल अभ्यर्थी जो है वो ही मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए सफल माने जायेंगे। मेंस एग्जाम के लिए आवेदन सहित अन्य डिटेल पृथक से जल्द ही दी जाएगी। अभ्यर्थियों की कटऑफ/ जो प्राप्त किये अंक है उनकी जानकारी अंतिम परिणाम के साथ साझा की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Conclusion:

UPPSC PCS 2025 का परिणाम उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा कदम है जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद प्रीलिम्स चरण पार किया है। 265270 उम्मीदवारों में से 11727 का चयन मुख्य परीक्षा के लिए होना यह दर्शाता है कि प्रतिस्पर्धा कितनी तीव्र है।
अब समय है मुख्य परीक्षा पर फोकस करने का और अपनी रणनीति को मजबूत करने का। सही दिशा में की गई तैयारी आपको प्रशासनिक सेवा तक पहुँचा सकती है।

इसे भी पढ़े: UPSC CSE Interview Date 2025: यूपीएससी सिविल सर्विसेज इंटरव्यू शेड्यूल जारी, इन डेट्स में होगा पर्सनैलिटी टेस्ट


At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment