UPSSSC Sachiv Grade-II Result 2025: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मंडी परिषद सचिव ग्रेड II की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट 134 पदों के लिए है, और इसमे उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए अब इसके आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध है। यदि आपने इसकी मुख्य परीक्षा दी है, तो अब आप अपना रोल नंबर चेक करके देख सकते हैं की आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।

UPSSSC Sachiv Grade-II भर्ती

UPSSSC सचिव ग्रेड-II भर्ती उत्तर प्रदेश मंडी परिषद के तहत ग्रुप C के पदों के लिए है। ये पद कृषि बाजार समितियों में सचिव (क्लास III ग्रेड II) के हैं, जहां उम्मीदवारों को बाजार प्रबंधन से जुड़े काम करने होते हैं। इसके लिए आवेदन अप्रैल-मई 2024 में हुए थे, और मुख्य परीक्षा अप्रैल 2025 में आयोजित की गई थी।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025 Out: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां देखें डाउनलोड प्रक्रिया

महत्वपूर्ण जानकारियाँ

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामUPSSSC Sachiv Grade-II 2025
परीक्षा स्तरराज्य स्तर (Uttar Pradesh)
रिजल्ट जारी17 अक्टूबर, 2025
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in
पदों की संख्या134
चयन प्रक्रियामुख्य परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन

UPSSSC Sachiv Grade-II Result 2025 जारी होने से हजारों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। यदि आपका नाम भी लिस्ट में है, तो अगले चरण के लिए अच्छे से तैयारी शुरू कर दें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
UPSSSC Sachiv Grade-II Result 2025
UPSSSC Sachiv Grade-II Result

रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

यदि आपने अभी तक अपना रिजल्ट डाउनलोड नहीं किया है तो नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करके आप अपना UPSSSC Sachiv Grade-II का रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Results’ या ‘Important Alerts’ सेक्शन को देखें।
  3. उसके बाद ‘Mandi Parishad Sachiv Grade II Main Exam Result 2025 (Advt No. 06-Exam/2024)’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. PDF फाइल खुलेगी। इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें यदि आपका रोल नंबर जल्दी नहीं मिल रहा तो (Ctrl + F) से आसानी से find कर सकते हैं।
  5. मिलने के बाद रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

कट-ऑफ मार्क्स की डिटेल्स

कट-ऑफ हर कैटेगरी के लिए अलग होती है। अनुमानित कट-ऑफ कुछ इस तरह के देखने को मिल सकते हैं।

  • जनरल (UR): 65-70 अंक
  • ओबीसी (OBC): 60-65 अंक
  • एससी/एसटी (SC/ST): 55-60 अंक
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 62-67 अंक
UPSSSC Sachiv Grade-II Result 2025
UPSSSC Sachiv Grade-II Result

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

  • रिजल्ट चेक करने के बाद, अगर नाम हो तो दस्तावेज तैयार रखें: 10वीं/12वीं सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, जाती प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), फोटो आदि।
  • कोई समस्या हो तो UPSSSC हेल्पलाइन पर संपर्क करें: 0522-2630106 या ईमेल भेजें।
  • स्कोरकार्ड अलग से जारी हो सकता है, तब तक मेरिट लिस्ट से काम चलाएं।
  • अगर नहीं सिलेक्ट हुए, तो निराश न हों। अगली भर्तियों के लिए तैयारी जारी रखें – जैसे जनरल नॉलेज, रीजनिंग और हिंदी पर फोकस।
  • नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें नई अपडेट्स के लिए।

निष्कर्ष

UPSSSC Sachiv Grade-II Result 2025 17 October को जारी हो चुका है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने रिजल्ट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परिणाम मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और आगे की भर्ती प्रक्रिया में उनकी योग्यता सिद्ध करने में मदद करेगा।

हम इस Website पर आप लोगों के लिए एजुकेशनयोजना तथा नौकरियों से संबंधित तत्क्षणिक जानकारी उपलब्ध कराते हैं। आप हमारे सहयोग के लिए इस Post को अपने दोस्तों, तथा सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। और एजुकेशन, योजना तथा नौकरियों से संबंधित ताजा जानकारी के लिए इस Website के Notification को Allow कर लें। यह रिजल्ट सरकारी नौकरी की दिशा में एक बड़ा कदम है। सफल उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई! अगर आप तैयारी कर रहे हैं, तो हमारे अन्य लेख पढ़ें परीक्षा टिप्स के लिए।

इसे भी पढ़ें: SSC CGL Answer Key 2025: एसएससी सीजीएल आंसर की हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment