JSSC Vacancy 2025: झारखंड में होमगार्ड के 737 पदों पर भर्ती, 7वीं और 10वीं पास करें आवेदन; जानें पूरी जानकारी

झारखंड के युवाओं के लिए बहुत बड़ी न्यूज है! झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) ने राज्य में JSSC होमगार्ड भर्ती 2025 (Home Guard) के 737 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह अवसर खासतौर पर 7th और 10th पास छात्रों के लिए है जो सरकारी नौकरी में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उनके लिए यह शानदार मौका है।

इसे भी पढे ! दिल्ली-एनसीआर में फिसड्डी छात्र-छात्राएं NIOS में एडमिशन लेने में टॉप पर, 57 हजार से ज्यादा ने लिया प्रवेश

पदों का विवरण (Total Posts)

  • कुल पद: 737
  • पद का नाम: होमगार्ड (Home Guard)
  • कार्यस्थान: झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में
JSSC होमगार्ड भर्ती 2025
JSSC होमगार्ड भर्ती 2025

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

ग्रामीण गृह रक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 7th कक्षा पास होना जरूरी है, जबकि शहरी गृह रक्षक पदों के लिए कम से कम 10th कक्षा पास होना जरूरी है। दोनों पदों के लिए उच्चतर संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य / OBC उम्मीदवारों के लिए: ₹100
  • SC / ST उम्मीदवारों के लिए: ₹50

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, हिन्दी लेखन परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा (केवल शहरी गृह रक्षक पदों के लिए) के आधार पर किया जाएगा।

  • हिन्दी लेखन परीक्षा: शारीरिक जांच में सफल उम्मीदवारों को हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा देनी होगी। ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए यह 7वीं कक्षा और शहरी गृह रक्षकों के लिए 10वीं कक्षा के स्तर की होगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी और पास होने के लिए 30 अंक आना अनिवार्य हैं।
  • तकनीकी दक्षता परीक्षा: यह परीक्षा केवल शहरी तकनीकी गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए होगी। कुल अंक 100 और उत्तीर्णांक 30 होंगे।
  • अंतिम चयन: सभी परीक्षाओं के बाद मेरिट सूची बनाई जाएगी। सेलेक्टेड उम्मीदवारों का मेडिकल और चरित्र सत्यापन होने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने पर उन्हें गृह रक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply for JSSC Home Guard Vacancy 2025)

  1. उम्मीदवार पहले www.jssc.nic.in की वेबसाइट पर जाएं।
  2. JSSC Home Guard Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन मोड मे भुगतान करें।
  5. फॉर्म फाइनल सबमिट कर प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
JSSC होमगार्ड भर्ती 2025
JSSC होमगार्ड भर्ती 2025

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप झारखंड के निवासी हैं और सरकारी नौकरी का सोच रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए है। इसे हाथ से जाने न दे अच्छे से तैयारी करे और अपने सभी Docouments को सही करके अनलाइन आवेदन कर दे ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow कर ले धन्यवाद !

Telangana SSC Exam Date 2026: 10वीं परीक्षा का शेड्यूल और समय

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment