दिल्ली-एनसीआर में इस साल काफी बड़ी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राओं का पता चला हैं, कि जिन्होंने नॉर्मल स्कूलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायें हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी पढ़ाई चालू रखने के लिए दिल्ली एनसीआर NIOS एडमिशन 2025 (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) की तरफ गए है। नयी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अब तक 57 हजार से ज्यादा छात्रों ने NIOS में एडमिशन ले लिया है, जो देश के बाकी सभी जगहों की तुलना में सबसे ज्यादा है।
इसे भी पढे ! Sainik School Registration 2026: सैनिक स्कूल में 6वीं और 9वीं के लिए नए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
क्या है NIOS?
NIOS (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग) एक राष्ट्रीय स्तर का ओपन एजुकेशन बोर्ड है, जिसे शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह संस्था ऐसे छात्रों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो किसी वजह से नियमित रूप से स्कूल में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, लेकिन अपनी शिक्षा को पूरी करना चाहते हैं।

दिल्ली-एनसीआर के छात्रों की बढ़ती दिलचस्पी क्यों?
विशेषज्ञों के अनुसार, NIOS में बढ़ते एडमिशन के पीछे कई कारण हैं जो निम्न हैं —
- लचीलापन (Flexibility):
NIOS छात्रों को अपनी गति के अनुसार पढ़ाई करने का मौका देता है। - ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षा प्रणाली:
छात्र घर बैठे ऑनलाइन कोर्स और परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं। - बोर्ड की मान्यता:
NIOS की डिग्री देशभर के विश्वविद्यालयों और सरकारी नौकरियों में मान्य है। - फेल या ड्रॉपआउट छात्रों के लिए नया अवसर:
जो छात्र पहले बोर्ड परीक्षा में असफल हुए थे, वे अब यंहा फिर से अवसर पा रहे हैं।
ऑन डिमांड परीक्षा-
संस्थान छात्रों को ऑन डिमांड परीक्षा की सुविधा देता है। इससे ऐसे छात्र प्रवेश लेते हैं जो किसी अन्य बोर्ड से 10th और 12th में पास नहीं हो सकें हैं। वे संस्थान में उन विषयों की परीक्षा देकर नियमित की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा की तिथि और विषय का चुनाव कर सकता है। मतलब जब आप तैयार हो तब ही परीक्षा हो।
वर्ष – कुल प्रवेश- दिल्ली एनसीआर से प्रवेश
2025 – 315000-57260
2023- 592261-114753
2024-504396-97041

निष्कर्ष (Conclusion)
NIOS उन छात्रों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है जो किसी कारण से स्कूल की पढ़ाई को पूरी नहीं कर पाए हैं। उनके लिए यह सिस्टम बहुत काम का है, जिसका छात्र पूरा फायदा उठा रहे खासकर दिल्ली जैसी जगह मे और ऐसी जरूरी न्यूज के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow करले धन्यवाद !
Bihar Police Bharti 2025: कॉन्स्टेबल और जेल वार्डर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज






