BEd वाले PRT टीचर भर्ती से बाहर, जानें TGT और PGT के लिए नियम

शिक्षा विभाग ने हाल ही में नई दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें स्पष्ट किया गया है कि BEd करने वाले अभ्यर्थी अब प्राथमिक शिक्षक (PRT) भर्ती में आवेदन नहीं कर पाएंगे। यह नियम प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और प्रत्येक स्तर के शिक्षकों के लिए उचित योग्यता निर्धारित करने के उद्देश्य से लागू हुआ है।

वहीं, ट्रेडेड ग्रैजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रैजुएट टीचर (PGT) पदों के लिए BEd डिग्री आवश्यक है। यदि आपने भी BEd करके टीचर बनने का सपना देख रहें हैं तो यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।

BEd वाले PRT टीचर भर्ती से बाहर

PRT (Primary Teacher) भर्ती में BEd धारकों की पात्रता

PRT शिक्षक प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 5 तक) में पढ़ाते हैं। उनके लिए नीचे दिए गए ये नए नियम अब से लागू होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PRT के नए नियम:

  • अब BEd पूरा करने वाले उम्मीदवार PRT भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • प्राथमिक स्तर के लिए D.El.Ed या NTT जैसे विशेष प्रशिक्षण अब से लागू किए गए हैं।
  • इस बदलाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्राथमिक शिक्षक सीधे शैक्षणिक प्रशिक्षण और प्रारंभिक शिक्षा तकनीकों में प्रशिक्षित हों।
  • इसलिए केवल स्नातक + BEd करने वाले अब सीधे PRT पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
  • इस नए नियम को लेकर काफी लोगों को परेशानी भी हुई है।

क्यों लागू हुआ यह नियम?

अध्ययन और रिपोर्टों के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर बच्चों की मूलभूत शिक्षा और प्राथमिक शिक्षण तकनीक के लिए केवल स्नातक+बीएड करने वाले शिक्षक पूरी तरह से प्रशिक्षित नहीं माने जाते हैं। D.El.Ed. या NTT करने वाले शिक्षक कक्षा प्रबंधन, पाठ योजना बनाने और बच्चों की मानसिक व शैक्षणिक विकास की बेहतर समझ रखते हैं। इसी वजह से BEd धारकों को PRT भर्ती से बाहर कर दिया गया है।

टेबल: PRT vs TGT vs PGT – योग्यता कम्पेयर

पदजरूरी डिग्रीCTET/TETBEd स्टेटससैलरी लेवल
PRTD.El.Ed / B.El.Ed / ITEPपेपर 1बाहर35,400+
TGTग्रेजुएशन + BEdपेपर 2अनिवार्य44,900+
PGTPG + BEdऑप्शनलअनिवार्य47,600+

TGT (Trained Graduate Teacher) भर्ती में नियम

TGT शिक्षक माध्यमिक स्तर की कक्षाओं (कक्षा 6 से 10) में पढ़ाते हैं। इसके लिए पात्रता और चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार हैं-

पात्रता:

  • इसके लिए स्नातक डिग्री (Graduation) + BEd आवश्यक है।
  • संबंधित विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। उदाहरण के लिए, गणित टीचर के लिए गणित में स्नातक होना चाहिए।
  • अनुभव या विशेष योग्यता, जैसे कंप्यूटर शिक्षा या स्पेशल एजुकेशन का अनुभव, चयन में अतिरिक्त लाभ दे सकता है।

चयन प्रक्रिया:

  • TGT पदों के लिए चयन आम तौर पर शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र और कभी-कभी टैलेंट टेस्ट या इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है।
  • आयु सीमा राज्य के नियमों के अनुसार भिन्न हो सकती है, और SC/ST/OBC वर्ग के लिए कुछ छूट भी प्रदान की जाती है।
BEd वाले PRT टीचर भर्ती से बाहर

PGT (Post Graduate Teacher) भर्ती में नियम

PGT शिक्षक उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11 और 12) में पढ़ाते हैं। इसकी पात्रता और चयन प्रक्रिया निम्नलिखित हैं-

पात्रता:

  • इसमे स्नातकोत्तर डिग्री (Post Graduation) + BEd अनिवार्य की डिग्री है।
  • संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। उदाहरण: PGT इंग्लिश के लिए अंग्रेजी में मास्टर डिग्री अनिवार्य है।
  • शोध कार्य (PhD) या अतिरिक्त शैक्षणिक प्रशिक्षण चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक दे सकते हैं।

चयन प्रक्रिया:

  • PGT पदों पर चयन में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, और साक्षात्कार को मुख्य आधार माना जाता है।
  • कुछ राज्यों में PGT के लिए टैलेंट टेस्ट भी लिया जा सकता है। इसके लिए आपको विशेष रूप से तैयारी करनी होगी।

निष्कर्ष

BEd धारकों के लिए अब PRT पदों में आवेदन संभव नहीं है। यह नियम प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है। लेकिन TGT और PGT पदों के लिए BEd सही योग्यता है। यदि आप भी अध्यापक बनने की इच्छा रखते हैं तो यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है इस ध्यानपूर्वक पढ़ें।

इस बदलाव को देखते हुए, मेरी तरफ से उम्मीदवारों को यही सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन समय पर देखें और अपनी तैयारी उसी अनुसार करें। इस वेबसाइट पर हम विद्यार्थियोंयोजनाओं और नौकरियों से संबंधित तत्काल जानकारी प्रदान करते हैं। हमारे सहयोग के लिए आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया और मित्रों में शेयर कर सकते हैं। और शिक्षा, योजनाओं और नौकरियों से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए इस वेबसाइट के notification को allow करके रखें।

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment