सीहोर VIT College में 4,000 से ज्यादा छात्रों ने मचाया उत्पात – गाड़ियों में तोड़फोड़ और आग

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले स्थित VIT College में मंगलवार देर रात ऐसा हंगामा हुआ जिसने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी। कॉलेज कैंपस में करीब 4,000 से अधिक छात्रों ने एक साथ प्रदर्शन करते हुए कई वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। देखते-ही-देखते पूरा परिसर धुएं और भगदड़ से भर गया।

यह घटना केवल अचानक बढ़े गुस्से का परिणाम नहीं थी, बल्कि छात्रों के अनुसार यह कई दिनों से जमा असंतोष का विस्फोट थी। आइए इसके पीछे की पूरी कहानी के बारे में जानते हैं की क्या थी असली वजह?

क्यों भड़के छात्र: अंदर की असली वजह

छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में पिछले कई दिनों से बेहद खराब सुविधाएँ दी जा रही थीं। वहाँ पनि भी सही नहीं आ रहा था जिससे कई छात्र बीमारी के शिकार हो गए। हॉस्टल में साफ सफाई भी ढंग से नहीं की जा रही थी और प्रबंधन से शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती तथा कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार भी सामने आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
सीहोर VIT College उत्पात
सीहोर VIT College उत्पात

छात्रों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रबंधन को स्थिति सुधारने के लिए कहा, लेकिन शिकायतों को या तो हल्के में लिया गया या अनदेखा कर दिया गया। इसी अनदेखी ने छात्रों के भीतर गुस्सा बढ़ाया।

कैसे बढ़ा मामला: कैंपस बना रणभूमि

देर रात छात्रों की भीड़ अचानक बढ़ी और देखते-ही-देखते उन्होंने विरोध प्रदर्शन को उग्र रूप दे दिया।

नुकसान का विवरण

  • कई कारों, बसों और मोटरसाइकिलों में आग लगाई गई
  • कुछ वाहनों को overturn कर दिया गया
  • हॉस्टल की खिड़कियों और शीशों को तोड़ा गया
  • कॉलेज के RO प्लांट और अन्य उपकरणों को क्षति पहुँची
  • परिसर में चारों ओर आग और धुआं फैल गया

UP BC Sakhi Bharti 2025: 153 ग्राम पंचायतों में बीसी सखी भर्ती – पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत कॉलेज परिसर को घेर लिया और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बल तैनात किया।

  • पुलिस ने छात्रों को शांत किया और परिसर को खाली कराया
  • किसी बड़ी चोट या जनहानि की सूचना नहीं
  • विश्वविद्यालय प्रशासन ने 30 नवंबर तक कॉलेज बंद करने का फैसला लिया
  • छात्रों की शिकायतों और हॉस्पिटलाइजेशन मामलों की जांच के लिए कमेटी बनाई जा रही है
  • भोजन और पानी के नमूनों की जांच होगी
  • प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करने पर भी विचार

प्रशासन का कहना है कि आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

छात्रों की माँगें और जिम्मेदारी

छात्रों की प्रमुख मांगें थीं:

  • सुरक्षित और स्वच्छ भोजन
  • साफ पानी उपलब्ध कराया जाए
  • हॉस्टल में नियमित सफाई
  • प्रबंधन का व्यवहार सुधरे
  • स्वास्थ्य समस्याओं की गंभीर जांच

हालाँकि छात्रों की समस्याएं वाजिब थीं, मगर हिंसा और आगजनी से स्थिति और खराब हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि हिंसा किसी भी समस्या का हल नहीं, बल्कि इससे नुकसान केवल छात्रों और संस्था दोनों का होता है।

सीहोर VIT College उत्पात
सीहोर VIT College उत्पात

इस घटना से क्या सीख मिलती है

  • शिक्षा संस्थानों में बुनियादी सुविधाएँ अनदेखी होने पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है
  • प्रबंधन को छात्रों की शिकायतें तुरंत सुननी चाहिए
  • स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर बिल्कुल समझौता नहीं किया जा सकता
  • छात्रों को भी अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने की जरूरत है

यह घटना बताती है कि संवाद जितना मजबूत होगा, ऐसी घटनाओं की संभावना उतनी ही कम होगी। और आज के समय में हमरी सरकारों से कोई अच्छी सुविधा की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है।

Patliputra University Syndicate Meeting 2025: कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी, PhD Coursework Fee में बढ़ोतरी सहित बड़े निर्णय

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment