UGC NET December 2025: एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन की अंतिम तारीख आज – जानें किन फील्ड में सुधार संभव

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET December 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो खोल दी है। आज यानी 12 नवंबर 2025 इस करेक्शन का अंतिम दिन है। यदि आपने भी इसके लिए apply किया था तो आपको एक बार अपने फॉर्म को दोबारा से चेक कर लेना चाहिए। कोई त्रुटि होने पर उसे आज ही जल्द से जल्द ठीक कर लें।

जो उम्मीदवार आवेदन में कोई गलती कर बैठे हैं, वे केवल आज ही सुधार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि किन फील्ड्स में सुधार संभव है, करेक्शन प्रक्रिया कैसे पूरी करें और हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

UGC NET December 2025 Application Form Correction

Read more: UPSSSC PET Merit List 2025 PDF: रिजल्ट जारी होने वाला है, upsssc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UGC NET December 2025 – मुख्य जानकारी

विशेषताविवरण
परीक्षा का नामUGC NET December 2025
आयोजित करने वाली संस्थानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो9 नवंबर 2025 से 12 नवंबर 2025 तक
उद्देश्यअसिस्टेंट प्रोफेसर / JRF पात्रता परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटugcnet.nta.ac.in

फॉर्म करेक्शन की प्रक्रिया – Step by Step

  1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर लॉगिन करें।
  2. Application Form Correction” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉगिन करें।
  4. जिन सेक्शनों में सुधार करना है, उन्हें सही विवरण के साथ अपडेट करें।
  5. सुधार के बाद फाइनल सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज को प्रिंट कर लें।

किन विवरणों में कर सकते हैं सुधार

उम्मीदवार निम्नलिखित डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं:

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. पिता या माता का नाम
  3. शैक्षिक योग्यता विवरण
  4. परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता
  5. फोटो और हस्ताक्षर (यदि गलत अपलोड हुए हों)
  6. विषय और पेपर का चयन
  7. कैटेगरी (General, OBC, SC, ST)
UGC NET December 2025 Application Form Correction
UGC NET December 2025

निष्कर्ष

UGC NET December 2025 आवेदन फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि आज 12 नवंबर 2025 है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन में कोई गलती की है, वे आज रात तक अपने विवरण सुधार सकते हैं। सुधार प्रक्रिया पूरी होने के बाद NTA फाइनल डेटा के आधार पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। करेक्शन करने के बाद आप अच्छे से अपनी तैयारी शुरू कर दें और Admit Card का वेट करें।

सही विवरण अपडेट करने और कन्फर्मेशन प्रिंट सुरक्षित रखने से परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने की संभावना नहीं होती है। यदि आप इससे रिलेटेड आने वाली और भी जानकारियों के बारे में समय पर सूचना चाहते हैं तो आप हमारे इस वेबसाईट के notification को allow कर लें।

UP Police SI, ASI Answer Key 2025: आज आखिरी मौका — आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करें upprpb.gov.in पर

At Rozgar Times, we provide authentic job updates, government schemes, and career guidance with accuracy and professionalism to support your career growth.

Leave a Comment