उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police SI ASI Answer Key 2025 (Answer Key) निकाल दी है। अगर आपको किसी भी प्रश्न के उत्तर में कुछ गलती लगती है, तो आज यानी 11 नवंबर 2025 को आप ऑब्जेक्शन (आपत्ति) दर्ज कर सकते हैं। यह उम्मीदवारों के लिए आखिरी अवसर है, इसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसे भी पढे ! IBPS Clerk Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार, जल्द जारी होगा ibps.in पर
11 नवंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका
परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की द्वारा अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वे आज यानी 11 नवंबर 2025 तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें (How to Raise Objection)
- सबसे पहले upprpb.gov.in वेबसाईट पर जाएं।
- “UP Police SI/ASI Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से साइन इन करें।
- वह प्रश्न चुनें जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।
- संबंधित प्रमाण (Supporting Document) अपलोड करें।
- आवश्यक शुल्क (अगर लागू हो) जमा करें और फॉर्म फाइनल सबमिट करें।
भर्ती परीक्षा का विवरण
इस बार की भर्ती परीक्षा यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और कंप्यूटर ऑपरेटर के हजारों पदों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, तर्कशक्ति और अंकगणित जैसे विषय शामिल थे।
फाइनल आंसर की और रिजल्ट
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर UP Police SI/ASI Result 2025 जारी किया जाएगा।

निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आपने UP Police SI, ASI या कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2025 दी है और आपको किसी प्रश्न के उत्तर में कोई दिक्कत लगती है, तो जल्द से जल्द अनलाइन आवेदन करके उसपे आपत्ति दर्ज करें अब लेट न करें। ऐसी जरूरी जानकारी के लिए हमारी वेबसाईट के Notification को Allow कर ले धन्यवाद !
IBPS RRB Exam 2025: ऑफिसर स्केल 1 प्री-एग्जाम ट्रेनिंग लिंक एक्टिव – डाउनलोड करें






